Viral Girl Monalisa: सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों पर बोलीं मोनालिसा, कहा- वह बहुत अच्छे हैं, बेटी की तरह मानते हैं

Sanoj Mishra and Monalisa
Viral Girl Monalisa: सनोज मिश्रा पर हाल ही में प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने मोनालिसा को लेकर गंभीर आरोप लगाए कि वह मोनालिसा का गलत फायदा उठा रहे हैं. अब इस मामले पर मोनालिसा ने खुद एक वीडियो जारी कर सच बताया है.
Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वह निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए खुद सनोज ने मोनालिसा के घर जाकर उन्हें ऑफर दिया है. इसी बीच प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिन पर अब मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वह मोनालिसा को बेटी की तरह मानते हैं.
यहां देखें मोनालिसा का वीडियो-
‘न्यूज में लोग झूठी खबरें…’
सनोज मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर मोनालिसा की एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सनोज मिश्रा के पक्ष में कई अच्छी बातें कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘नमस्कार मेरा नाम मोनालिसा भोसले है और मैं मुंबई वगैरह कहीं नहीं गई. अभी मैं मध्य प्रदेश में ही हूं और एक्टिंग सीख रही हूं, पढ़ाई सीख रही हूं. आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है. मेरे साथ मेरी बहन और बड़े पापा भी हैं. सनोज मिश्रा सर बहुत अच्छे हैं, मुझे बेटी की तरह मानते हैं. खासतौर न्यूज में जैसे लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं, ये सब झूठी बातें हैं. मैंने खुद देखा है सनोज मिश्रा बहुत इज्जतदार हैं, बहुत अच्छे हैं. उनका स्वाभाव भी बहुत अच्छा है, मुझे अच्छा लगा.’
क्या है पूरा मामला?
मोनालिसा की डेब्यू फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पर प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने बीते दिन गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ‘सनोज मिश्रा की कोई फिल्म नहीं आई है.’ उन्होंने आगे कहा कि मोनालिसा को वह बर्बाद कर देगा. इसके बाद निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने आगे सनोज मिश्रा के बारे में कुछ ऐसे बातें कह डाली, जिससे विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया. हालांकि, इसपर सनोज मिश्रा ने भी अपने बचाव में एक वीडियो जारी कर बताया था कि उनपर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं.
यह भी पढ़े: Chhaava: आयुष्मान खुराना ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह फिल्म शेर की…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










