Monalisa Latest Reels: ट्रेंडिंग वीडियो छोड़ मोनालिसा ने इन 3 हिट गानों पर लगाए जबरदस्त ठुमके, आप भी देखें

Monalisa Latest Reels
Monalisa Latest Reels: सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा अपने रील्स से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. अब उन्होंने पुराने बॉलीवुड गाने पर वीडियो बनाई है.
Monalisa Latest Reels: इंदौर की एक सीधी-सादी लड़की मोनालिसा, जो 2025 के महाकुंभ मेले में आई तो थी माला बेचने, लेकिन अपनी खूबसूरती से वह रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई. आज उनकी लाखों में फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. मोनालिस जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में भी नजर आने वाली है. इसी के लिए वह एक्टिंग भी सीख रही है और आए दिन कई रील्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जो काफी वायरल होता है.
मोनालिसा ने पुराने बॉलीवुड सॉन्ग्स पर बनाए रील्स
आज के युवक जहां ट्रेंडिंग गानों पर रील्स बनकर व्यूज हासिल करते हैं, वहीं मोनालिसा को 90 दशक के बॉलीवुड गानों का क्रेज है. यही कारण है कि वह आए दिन इंस्टाग्राम पर पुराने सॉन्ग पर वीडियो बनाती है. उनकी नजाकत और कातिलाना अदाओं के फैंस दीवाने बन जाते हैं. अब उन्होंने बैक टू बैक तीन गानों पर जबरदस्त अदाकारी दिखाई है. जिसमें तन्हाई-तन्हाई, ईमान डोल जाएगा, रोककर दिल को देखा न रूका सॉन्ग शामिल है.
मोनालिसा के रील्स पर फैंस का रिएक्शन
मोनालिसा के तीनों रील्स पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या अदा और मासूमियत है… आपके गाने का सलेक्शन लाजवाब है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ग्लैमर गर्ल… आप बहुत अच्छे लगते हो.. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ग्लैम गर्ल के लटके-झटके कमाल के हैं… गाने भी जच रहे हैं.” उनके रील्स पर 23 हजार के करीब व्यूज है और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










