विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुड न्यूज आएगी तो…

Vicky Kaushal Katrina Kaif
Vicky Kaushal Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट टेस्ट कपल में से एक हैं. हालांकि बीते कई महीनों से खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है. अब विक्की कौशल ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है. साथ ही बताया कि सच्चाई आखिरकार क्या है.
Vicky Kaushal Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कॉमेडी फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में एक्टर संग तृप्ति डिमरी रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के बैनर तले किया है. इसी बीच जहां बीते दिनों कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी रूमर्स की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. अब एक्टर ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है.
कैटरीना की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी
विक्की कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैटरीना की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर बात की. एक्टर ने कहा, “जहां तक अच्छी खबर का सवाल है, हमें इसे आपके साथ शेयर करने में बहुत खुशी होगी, लेकिन फिलहाल, अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. अभी बैड न्यूज का आनंद लीजिए, जब अच्छी खबर आएगी तो हम आपके साथ जरूर शेयर करेंगे.”
Also Read- तृप्ति डिमरी की अदाओं का जादू, ‘तौबा तौबा’ गाने में छाया विक्की कौशल का धमाल
कैटरीना के बर्थडे में क्या स्पेशल करेंगे विक्की कौशल
कैटरीना के बर्थडे प्लानिंग पर बात करते हुए विक्की ने खुलासा किया, “यह एक स्पेशल डे है मेरे लिए, मैं कैट का जन्मदिन मनाने के लिए जल्दी वापस आऊंगा, दोनों साथ में टाइम स्पेंट करेंगे. बहुत समय से प्रमोशन में बिजी हूं और वह भी लगातार ट्रैवल कर रही हैं, इसलिए हम एक साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. बता दें कि 17 जुलाई को कैटरीना कैफ का बर्थडे है.
शादी के बाद विक्की में क्या आए थे बदलाव
इससे पहले, जीक्यू के साथ एक पुरानी बातचीत में, विक्की कौशल ने शादी से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में बात की थी. एक्टर ने कहा, “शादी के बाद आप कभी भी एक जैसे व्यक्ति नहीं रह सकते. किसी के साथ जीवन जीना एक बहुत बड़ा योगदान है.” उन्होंने कहा, ”जब आप शादीशुदा होते हैं, तो यह ‘हम’ होता है जो आपकी पर्सनल जरूरतों से ऊपर होता है. मैं यहां तक कह सकता हूं कि पिछले ढाई सालों में जितना मैच्योर हो गया हूं, वह मेरे 33 सालों की तुलना में कहीं ज्यादा है.” दिसंबर 2021 में शादी करने वाले विक्की और कैटरीना को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होते देखा गया था.
Also Read- Bad newz: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की पूल में रोमांटिक तस्वीर ने मचाया तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










