Varun Dhawan के रिश्तेदार को हुआ Corona, बताया कुछ ऐसी है हालत
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 2:15 PM
Varun Dhawan ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी कोरोना से संक्रमित है. इसकी वजह से उनके परिवार वाले बेहद परेशान और चिंतित है.
Varun Dhawan relative tested corona positive: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी जोआ मोरानी के साथ लाइव हुये थे. जोआ कोरोना (Zoa Morani) पॉजिटिव हैं. इस चैट के दौरान वरुण ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी कोरोना से संक्रमित है. इसकी वजह से उनके परिवार वाले बेहद परेशान और चिंतित है.
Also Read: Lockdown के कारण परिवार के साथ उत्तराखंड में फंसे हैं ये एक्टर, गये थे वहां शूटिंग करने
लाइव चैट के दौरान वरुण ने कहा कि, जब तक आपके किसी जानने वाले को कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, तब तक आप उसकी गंभीरता को नहीं समझते. लेकिन, यह एक जानलेवा महामारी है, जिसके चलते मैं सभी से अपील करता हूं कि आप अपने घर में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, क्योंकि इस महामारी का यही एक इलाज है.
इससे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में वरुण धवन के साथ उनकी बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस जोया मोरानी भी जुड़ी थीं, जो कि हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. उनके पिता करीम मोरानी और उनकी बहन भी कोरोना से संक्रमित है. जोआ मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं.
जब वरुण ने उनसे पूछा कि आप तीनों के लक्षणों में क्या भिन्नता थी ? जोआ ने कहा,’ शाजा को पहले सात दिन सिर दर्द और बुखार था, जो ठीक भी हो गया और फिर अचानक से बुखार हुआ. पापा में कोई लक्षण नहीं दिखे. लेकिन जब टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया. मुझे बीस दिन तक लगातार बुखार रहा, तब तक कोई एंटीबायोटिक नहीं लिया.
वरुण धवन ने जब उनसे पूछा कि आपको लोगों को जैसे ही पता चला, सबसे पहले आपने क्या किया ? जोआ ने बताया,’ जैसे ही पता चला था कि मुझे और मेरी सिस्टर को फीवर हो गया है, हम दोनों ही घर में क्वारेंटाइन हो गए.
वरुण ने जब उनसे पूछा कि वह इस ऐसे मुश्किल समय में क्या मैसेज देना चाहेंगी? अभिनेत्री ने कहा,’ पैनिक नहीं होना है. डरना नहीं है. टेस्ट कराइए. थोड़ा सोच के डर लगता है कि लेकिन टेस्ट कराइए, डॉक्टर की मदद लीजिए. बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे. जल्दी डॉक्टर से कंसल्ट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










