Coronavirus ने लगाया इन स्टार्स की शादी पर ग्रहण

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :19 Mar 2020 1:06 PM
विज्ञापन
Coronavirus ने लगाया इन स्टार्स की शादी पर ग्रहण

Coronavirus के कारण वरुण धवन- नताशा दलाल और अली फजल- ऋचा चड्ढा की शादी की डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया में डर का माहौल है. लोगों ने घर से निकलना और ट्रैवल करना बंद कर दिया है. अब ऐसे में खबर आ रही है कि इसकी वजह से वरुण धवन- नताशा दलाल (Varun Dhawan- Natasha Dalal) और अली फजल-ऋचा चड्ढा (Ali Fazal- Richa Chadda) की शादी की डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन-नताशा दलाल और अली फजल-ऋचा चड्ढा की शादी की डेट्स को कोरोना की वजह से आगे खिसका दिया गया है. वरुण ने शादी की डेट को 2020 के सेकंड हाफ में शिफ्ट कर लिया है. खबर है कि पहले वरुण नताशा की शादी थाईलैंड में प्लान की गई थी. फिर इसे जोधपुर शिफ्ट कर लिया गया. फिर कहा गया कि वरुण नताशा की शादी फैमिली ने मुंबई में ही सिंपल तरीके से करने का फैसला किया.

वहीं, खबर थी कि पहले लखनऊ में उनकी शादी होगी उसके बाद दिल्ली में वह हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे. इसके बाद वे मुंबई में रिसेप्शन देंगे. दोनों रीति-रिवाज वाली शादी के साथ-साथ कोर्ट मैरिज करेंगे. इस बाबत उन्होंने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में अप्लाई किया है.

लेकिन अब अली फजल और रिचा चड्ढा ने कोरोना के चलते शादी की डेट्स को आगे कर दिया है. अली-ऋचा की शादी को अटेंड करने के लिए कई गेस्ट को यूएस और यूरोप से आना था. लेकिन अभी की स्थिति को देखते हुए ऐसा संभव नहीं लग रहा है. हालांकि अभी इसपर दोनों के तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

बात करें वरुण धवन की तो उनकी हाल ही में ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वरुण के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी हैं. वहीं अली फजल की हॉलीवुड फिल्म ‘डेथ ऑन द नाइल’ आने वाली है. जबकि एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की हाल ही में फिल्म ‘पंगा’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य किरदार में थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola