ePaper

केजरीवाल के बयान पर Urvashi Dholakiya ने बनाया फनी Tik Tok Video, जमकर हो रहा है VIRAL

Updated at : 29 Apr 2020 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल के बयान पर Urvashi Dholakiya ने बनाया फनी Tik Tok Video, जमकर हो रहा है VIRAL

Urvashi Dholakiya Tik Tok Video Viral: लॉकडाउन की वजह से सभी सितारे इनदिनों घर में बंद है. वे सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रशंसकों से जुड़ रहे हैं. साथ ही सेलेब्‍स अलग अलग तरीकों से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं. अब अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakiya) का टिक टॉक (Tik Tok Video) वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से सभी सितारे इनदिनों घर में बंद है. वे सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रशंसकों से जुड़ रहे हैं. साथ ही सेलेब्‍स अलग अलग तरीकों से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं. अब अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakiya) का टिक टॉक (Tik Tok Video) वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्‍होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक जनसभा की क्लिप इस्तेमाल की है.

https://www.instagram.com/p/B_h4HRDptQs/

वीडियो में अरविंद केजरीवाल जब गलती से कह देते हैं कि उन्होंने लोगों के दवा-दारू का इंतजाम किया है तो उर्वशी काफी उत्साहित नजर आती हैं. इसके अगले ही पल केजरीवाल अपनी गलती सुधारते हुए कहते हैं कि उन्होंने दारू की नहीं बल्कि सिर्फ दवा का इंतजाम लोगों के लिए किया है. यह बात सुनकर उर्वशी मायूस हो जाती हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इससे पहले भी अभिनेत्री ने एक और फनी वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ था. इसके अभिनेत्री कहती दिखीं थीं कि- एक बार कोरोना मेरे हाथ में आ जाये ना… उसके बाद तुरंत सैनिटाइजर लगाती हुए कहा था- नहीं नहीं हाथ में नहीं…’

https://www.instagram.com/p/B_Xl47sp8jH/

बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने ‘देख भाई देख’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘शक्तिमान’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’ और ‘मेहंदी तेरे नाम की’ में नजर आ चुकी हैं. हालांकि सीरीयल ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका के किरदार से उर्वशी ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी.

Also Read: Monalisa के पति की जिंदगी की सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम क्‍या है ? देखें ये TikTok वीडियो…

बता दें कि उर्वशी ढोलकिया बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बॉडी शेमिंग को लेकर बात करते हुए उन्‍होंने कहा था,’ किसी दूसरे को वजन घटाने की सलाह देना काफी आसान है. लेकिन क्‍या उन्‍हें इस बात का एहसास है कि इसके पीछे कोई कारण हो सकता है. किसी को नहीं पता कि बिग बॉस से आने के बाद मुझे 15 दिन के लिए अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा था. मैं लॉ फाइबर डाइट पर थी जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया था और मैं प्राकृतिक तौर इसे कम करना चाहती थी तुरंत नहीं.’

अभिनेत्री ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वजन न घटाने पर उन्‍हें एक शो से निकालने की धमकी भी मिली थी. अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि उन्‍होंने अपना वजन घटाया क्‍योंकि उस वक्‍त उन्‍हें काम की सख्‍त जरूरत थी.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola