ePaper

Urfi Javed ने बिकिनी टॉप के साथ पहन ली प्लास्टिक से बनी ड्रेस, यूजर्स बोले- पॉलीथीन की क्वालिटी अच्छी है

Updated at : 22 Apr 2022 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Urfi Javed ने बिकिनी टॉप के साथ पहन ली प्लास्टिक से बनी ड्रेस, यूजर्स बोले- पॉलीथीन की क्वालिटी अच्छी है

उर्फी जावेद (Urfi Javed)अपने नये ड्रेस के साथ एक बार फिर से हाजिर है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लाइट पिंक बिकिनी के साथ ट्रांसपेरेंट बेलबॉटम पैंट्स में दिख रही है.

विज्ञापन

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है. इस बार भी वो अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई है. कॉटन कैंडी की ड्रेस में नजर आने के बाद अब एक्ट्रेस पॉलीथीन से बनी ड्रेस में सुरखियों बटोर रही है. उर्फी का ये नया अवतार देखकर कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है.

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने नये ड्रेस के साथ एक बार फिर से हाजिर है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लाइट पिंक बिकिनी के साथ ट्रांसपेरेंट बेलबॉटम पैंट्स में दिख रही है. पैंट्स तो बिल्कुल प्लास्टिक जैसी लग रही है. साथ में उन्होंने अपने बालों को स्टाइलिश लुक दिया है. साथ ही हाई हील्स के साथ उर्फी ने लुक को कंप्लीट किया है.

https://www.instagram.com/p/CcpCV_roDv1/

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, इसके पीछे का विचार यह था कि अगर मरमेड हमारे बीच होती तो. वीडियो शेयर करते ही इसपर कमेंट्स की बौछार आ गई. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मतलब कुछ भी. एक अन्य यूजर ने लिखा, पॉलीथीन की क्वालिटी अच्छी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सारा मूड खराब कर दिया.

Also Read: Urfi Javed ने कमर पर बांधने वाली बेल्ट के साथ किया नया एक्सपेरिमेंट, यूजर्स बोले-ये तो रणवीर सिंह से…

कुछ दिन पहले उर्फी जावेद ने कॉटन कैंडी से बना हुआ ड्रेस पहना था. कॉटन कैंडी से बने हुए स्कर्ट और टॉप में उर्फी पोज देते दिख थी. वीडियो में उनके हाथ में एक कॉटन कैंडी होता है, वो उसे फेंक देती है. फिर उसके बाद अपने ड्रेस से ही कॉटन कैंडी निकाल कर खाने लगती है. ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.

https://www.instagram.com/p/CcZwVf8l2IT/

वहीं, उर्फी जावेद का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी बॉडी पर अपनी तसवीरें चिपकाए हुए दिखी थी. हालांकि इस वीडियो को लेकर वो काफी ज्यादा ट्रोल हुई थी. वैसे उन्हें ट्रोलिंग से कोई खास ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola