Karan Kundra ने किया अपने ब्रेकअप पर खुलासा, बताई क्या है सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
Karan Kundra ने किया अपने ब्रेकअप पर खुलासा, बताई क्या है सच्चाई

Karan Kundra ने मीडिया से कहा कि वो दोनों अलग नहीं हुए हैं, बस कुछ समय के लिए साथ नहीं रह रहे हैं.

विज्ञापन

टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) और वीजे अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) के ब्रेकअप के चर्चे अभी सुर्खियों में हैं. बीते दिनों दोनों की ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर चल रही थी. अब आखिरकार करण ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं. करण ने मीडिया से कहा कि वो दोनों अलग नहीं हुए हैं, बस कुछ समय के लिए साथ नहीं रह रहे हैं.

Also Read: #AsKSRK: शाहरुख खान से दिल खोलकर फैंस ने किये सवाल, तो किंग खान ने दिये यूं जवाब

बॉम्बे टाइम्स को दिये एक इंटरव्यू में करण ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो ये कि अनुषा और मैं एक साथ नहीं रहते हैं. हमारे अपने घर हैं और जब हमारा शेड्यूल सही रहता है तो हम कुछ दिनों के लिए साथ रहते हैं. मैं हरियाणा में शूट कर रहा था और लॉकडाउन के अनाउंसमेंट से पहले मुंबई वापस आ गया. मैं किसी की लाइफ को रिस्क में नहीं लेना चाहता था इसलिए मैंने अपने घर में रहना मुनासिब समझा. हम अलग रह रहे हैं तो बस इसलिए लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया कि हमने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. बता दूं आपको कि हम अभी भी साथ हैं.’

करण कहते हैं, ‘मुझे अफवाहों की बिल्कुल परवाह नहीं है लेकिन अनुषा को इनसे बहुत फर्क पड़ता है. वह बहुत भावुक है और ब्रेकअप जैसी खबरों से बहुत जल्दी आहत हो जाती है. यही कारण है कि इन खबरों ने मुझे मीडिया के सामने आने पर मजबूर किया. अरे पहले हमें तो पता चलने दो कि हमारा ब्रेकअप हो गया है.’

पिछले दिनों अनुषा दांडेकर ने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया था. अनुषा ने अपने पोस्ट में लिखा था, मैं इस बात से हैरान हूं कि जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से परेशान है. तब आप किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर खिल्ली उड़ाते हो. किसी को लेकर आप कुछ भी बोलते हो. मुझे उम्मीद है कि आपके पास जिंदगी जीनी के नए तरीके होंगे. आप मेरे दोस्त नहीं हैं, लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि क्या आप किसी के भी दोस्त हैं? या सिर्फ खुद के ही बारे में सोचते हैं. उम्मीद करती हूं आप शांति ढ़ूंढ पाएंगे.’

इसके साथ ही अनुषा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुद्रां के साथ ब्रेकअप को लेकर लिखा ‘मेरे और करण के बीच सब कुछ ठीक है. ऐसे कुछ नहीं हुआ है जैसी खबरें मीडिया में चल रही हैं.’

बता दें कि पिछले दिनों अनुषा दांडेकर ने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर इन खबरों का खंडन किया था. बता दें अनुषा और करण पिछले 6 साल से रिलेशनश‍िप में हैं. एक दूसरे को डेट करने के अलावा दोनों बिजनेस पार्टनर्स भी हैं. इसके साथ ही दोनों ने एक साथ रिएलिटी शो ‘लव स्कूल’ होस्ट किया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola