#AsKSRK: शाहरुख खान से दिल खोलकर फैंस ने किये सवाल, तो किंग खान ने दिये यूं जवाब

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 7:35 AM

विज्ञापन

AsKSRK- शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के लिए #AsKSRK सेशन रखा. इसमें फैंस से उनसे कई मजेदार सवाल किये, तो वहीं, किंग खान हर किसी का जवाब भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है. सारे सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद में हैं. सेलेब्स लगातार अपने लोगों को वायरस से बचने के तरीके बता रहे है. इसके साथ ही कभी तसवीर तो कभी वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़े हुए है. ऐसे में शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के लिए #AsKSRK सेशन रखा. इसमें फैंस से उनसे कई मजेदार सवाल किये, तो वहीं, किंग खान हर किसी का जवाब भी दे रहे हैं.

Also Read: घर के बाहर जुटने वाले प्रशंसकों को मिस कर रहे Amitabh Bachchan, बोले- रविवार पहले जैसा नहीं रहा…

इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से सलमान के कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए बनाये गये गाने ‘प्यार करोना’ पर रिएक्शन मांग लिया. फैन ने लिखा, ‘सलमान खान ने हाल ही में अपनी आवाज में कोरोना और देशप्रेम को लेकर एक गाना हाल ही में रिलीज किया है. क्या आपने देखा?’. इस ट्वीट में फैन ने सलमान खान को भी टैग किया है. इस पर शाहरुख ने काफी मजेदार जवाब दिया. शाहरुख खान ने लिखा, ‘भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है’.

एक यूजर ने शाहरुख से उनके डोनेशन के बारे में सवाल किया. यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख सर सही बताना कितना दिया पीएम फंड में?’. इस सवाल पर शाहरुख ने भी यूजर के मजे ले लिए. शाहरुख ने जवाब में लिखा- ‘सच में…खजांची है क्या?’ शाहरुख का यह जवाब है तो समझदारी भरा. उन्होंने डोनेशन देने के सवाल पर मना भी नहीं किया और ना ही अमाउंट का खुलासा किया.

एक फैन ने पूछा, ‘सर आपको इतने लोग भला बुरा कहते है फिर भी आप ऐसे कूल माइंड से उनको कैसे सह लेते हो?’ इस पर शाहरुख खान ने कहा, ‘बापू जी ने सिखाया था… बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो. उसी का पालन करता हूँ आज तक.’

वहीं, एक फैन ने अपनी भतीजी की तसवीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सर ये मेरी भतीजी है वेदिका जो अबराम से प्‍यार करती है. क्‍या इसकी उससे शादी हो सकती है. वह पिछले महीने ही 1 साल की हुई है, बहुत अच्‍छा लगेगा अगर आप उसे दुआएं देंगे तो.’ फैन के इस पोस्‍ट पर शाहरुख ने लिखा, ‘ईश्‍वर उनपर कृपा करे. वह बहुत ही सुंदर है.’

वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘आप अपनी अगली फिल्म का ऐलान कब करेंगे? मैं अफवाहों और आपके लुक्स-वीडियोज से अंदाजा लगा लगाकर से थक गया हूं’. इस पर शाहरुख बोले- ‘खुद को थकाओ मत, ये जाहिर है कि मैं फिल्म करूंगा. फिल्म बनेगी और आपको पता भी चलेगा’.

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंटरनेशनल एडवोकेसी ग्लोबल सिटिजन ने मिलकर कोरोना वॉरियर्स के लिए ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम’ नाम के एक इंवेट का आयोजन किया था. यह एक वर्चुअल कॉन्सर्ट था. इसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा सहित तमाम बॉलिवुड और हॉलिवुड स्टार्स अपने से घर से शामिल हुए थे. कॉन्सर्ट का मकसद दुनियाभर के हेल्थ केअर वर्कर्स के प्रति धन्यवाद देना था. इस कॉन्सर्ट के जरिए इकट्ठा पैसे कोरोना राहत कार्य में लगाया जाएगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola