TRP Report Week 37: अभीरा की प्रेग्नेंसी ने बटोरे दर्शक, गुम है किसी के प्यार में की हालत खराब, जानें टॉप 5 शोज का हाल

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Sep 2024 12:26 PM

विज्ञापन

TRP Report Week 37: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. जहां हम इस हफ्ते की लिस्ट आ गई है. जिसमें भाविका शर्मा के शो को तगड़ा झटका लगा है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है को जबरदस्त रेटिंग मिली.

विज्ञापन

TRP Report Week 37: आज गुरुवार है और फाइनली टीआरपी रिपोर्ट आ गई. वीक 37 की लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई. लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट और खतरों के खिलाड़ी 14 टॉप 5 में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. इन शोज के नंबर बुरी तरह गिर गए हैं. आइये जानते हैं पहले नंबर पर किस सीरियल ने कब्जा जमाया है.

अनुपमा को टीआरपी रिपोर्ट पर मिली कितनी रेटिंग

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा फिर से टॉप पर है. शो अपनी कहानी से दर्शकों को हर हफ्ते खूब एंटरटेन करता है. इसलिए तो राजन शाही का शो किसी भी कीमत पर टॉप स्पॉट नहीं छोड़ना चाहता. फिलहाल हम देख रहे हैं कि अनुज, अनु को शादी के लिए प्रपोज करता है. हालांकि अनु अभी तैयार नहीं है, उसे डर लगता है कि फिर कहीं उसका दिल न टूट जाए. इधर वनराज के अचानक गायब होने से भी दर्शकों की कहानी में दिलचस्पी बढ़ी हुई है. शो को 2.5 टीवीआर मिली है.

झनक को कौन से ट्रैक ने दिलाई टीआरपी

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक को इस हफ्ते 2.3 टीवीआर मिली है. झनक की प्रेग्नेंसी ट्रैक ने सभी का ध्यान खींचा है और इसलिए, इस हफ्ते भी सीरियल ने दूसरा स्थान हासिल किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को किस वजह से मिली रेटिंग

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते टॉप 3 में है. ऐसा लगता है कि अभीरा का प्रेग्नेंसी ट्रैक शो की टीआरपी के लिए काम कर गया. जहां रूही ने खुलासा किया कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. इस बात से हर किसी को हैरान कर दिया. दोनों का रिश्ता तक टूट गया. हालांकि अब दोनों की शादी होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. शो को 2.2 टीवीआर मिली है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने इस टॉप शो को पछाड़ा

एडवोकेट अंजलि अवस्थी अपनी कहानी से जादू पैदा कर रही हैं. यह शो कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुआ था और अब यह टॉप 4 में पहुंच गया है. इसने इस हफ्ते गुम है किसी के प्यार में को पीछे छोड़ दिया है. शो को 2.1 टीवीआर मिली है.

गुम है किसी के प्यार में की हालत इस वजह से हुई टाइट

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में‘ इस बार पांचवें स्थान पर है. यह शो दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहा है. सवी और रजत की कहानी दर्शकों को ये है मोहब्बतें की कॉपी लग रही है. इसलिए दर्शक मेकर्स से बार-बार नई कहानी लाने के लिए कह रहे हैं. इसे 2.0 रेटिंग मिली है. उड़ने की आशा छठे स्थान पर है.

Also Read- Anupama Twist: अनु-अनुज को मिला वनराज का सुसाइड नोट, होटल में इस वजह से बर्तन धोने पड़े पाखी-तोशू को

Also Read- गिरती TRP ने बिगाड़ा सारा खेल, इन शोज पर लगेगा ताला, लिस्ट में कही आपका शो तो नहीं

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola