TRP Report Week 36: अनुपमा-अनुज की शादी ने बढ़ायी लोगों की दिलचस्पी, जानें इस हफ्ते की टॉप 5 शोज

TRP Report
इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. दर्शकों को जानकर खुशी होगी कि इस हफ्ते कोई खास बदलाव लिस्ट में देखने नहीं मिला. टॉप 5 शोज में राजन शाही के दो शोज शामिल है. चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा शो किसपर भारी पड़ा.
TRP Report Week 36: बार्क ने 36वें वीक का टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दिया है. वैसे तो हर बार राजन शाही का सीरियल अनुपमा लिस्ट में टॉप पर रहता है. जबकि उनका दूसरा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है भी लिस्ट में शामिल रहता है. इस हफ्ते कौन से शो ने किस शो को कांटे की टक्कर दी, आपको बताते हैं. टॉप 5 शोज के बारे में यहां जानें.
टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे कौन सा सीरियल है
36वें वीक के टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से राजन शाही के सीरियल अनुपमा ने सारे शोज की बैंड बजा दी है. सीरियल किसी दूसरे शो को ये स्थान लेने नहीं देता. मेकर्स भर-भर कर ट्विस्ट ला रहे हैं, ताकि दर्शकों का ध्यान उनसे ना हटें. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा कि अंकुश और अनुज के बीच जोरदार टक्कर होगी. अनुज उससे अपने हक की मांग करेगा. दूसरी तरफ अनु से दोबारा शादी के लिए अनुज उसे प्रप्रोज करेगा.
दूसरे नंबर पर कौन सा सीरियल है
दूसरे नंबर पर एक बार फिर से गुम है किसी के प्यार में है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी, रजत का बदला व्यवहार देख परेशान है. अर्श ने रजत के मन में शक डाल दिया कि सई उसकी बेटी नहीं है. सवी जल्द ही अर्श के प्लान पर पानी फेर देगी. वो डीएनए टेस्ट करवाएगी, जिसमें पता चलेगा कि सई, रजत की ही बेटी है नाकि अर्श की.
तीसरे नंबर पर किस शो ने मारी बाजी
टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर झनक है. काफी समय तक झनक दूसरे नंबर पर था. हालांकि गुम है किसी के प्यार ने बाजी मार ली और दूसरे नंबर पर आ गई. झनक में दिखाया जा रहा है कि अप्पू दी और ललॉन की शादी हो गई. अप्पू की विदाई के दौरान झनक को मुंबई से आदित्य कपूर का फोन आएगा. आदित्य का फोन अनिरुद्ध देख लेगा और उसे जलन होगी. आदित्य उसे मुंबई बुलाएगा.
चौथे नंबर पर कौन सा सीरियल है
राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है चौथे नंबर पर है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि मनीष जान गया कि अभीरा, अक्षरा की बेटी है. हालांकि वो सच्चाई अपने तक ही रहेगा क्योंकि उसे डर है कि इससे चीजें खराब ना हो जाएग. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की संगीत सेरेमनी रूही खराब करने की कोशिश करेगी.
टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर किस शो ने बनायी जगह
पांचवें स्थान पर सीरियल उड़ने की आशा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सयाली ने आकाश से पूछा कि तुम कहां हो, तुमने ऐसा क्यों किया. आकाश, सायली से कहता है कि रोओ मत. सयाली उसे धोखा देने के लिए डांटता है. वो कहती है तुमने मुझसे साइन ले लिया.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
Entertainment Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










