TRP Report Week 2: अनुपमा को पछाड़ तुलसी ने मारी बाजी, नागिन 7 का हाल बेहाल, देखें टॉप 5 शोज की लिस्ट
Published by : Shreya Sharma Updated At : 22 Jan 2026 5:22 PM
TRP Report Week 2: साल 2026 के दूसरे हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. इस हफ्ते जहां ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने एक बार फिर टॉप पोजिशन पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है, वहीं रूपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ शानदार वापसी करते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
TRP Report Week 2: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते TRP की रेस दर्शकों और मेकर्स दोनों के लिए बहुत जरूरी होती है. जैसे ही गुरुवार आता है, हर किसी की नजर BARC की नई TRP लिस्ट पर टिक जाती है. साल 2026 के दूसरे हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इस बार आंकड़ों ने कई लोगों को चौंका दिया है. कुछ शोज की रेटिंग्स में भारी गिरावट देखने को मिली है, तो कुछ ने जबरदस्त वापसी कर सबको हैरान कर दिया है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
इस हफ्ते के नंबर 1 पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने एक बार फिर बाजी मार ली है. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर यह शो लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है. तुलसी का मजबूत किरदार और कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इसी वजह से शो ने 2.3 की दमदार रेटिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया है.
अनुपमा
इस हफ्ते ‘अनुपमा’ की शानदार वापसी हुई है. पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर रहने वाला यह शो दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. रूपाली गांगुली के शो में इमोशन और ड्रामा भरपूर है. ‘अनुपमा’ ने 2.2 की रेटिंग हासिल कर ‘नागिन 7’ को पीछे छोड़ दिया.
नागिन 7
अब बात करें ‘नागिन 7’ की, तो इस शो के लिए यह हफ्ता कुछ खास नहीं रहा. प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर इस शो की कहानी फिलहाल दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रही है. जहां पहले यह शो टॉप 2 में बना हुआ था, वहीं अब यह 1.9 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गया है.
तुम से तुम तक
चौथे नंबर पर रहा ‘तुम से तुम तक’. शरद केलकर और निहारिका चौकसे का यह शो अपनी स्थिर परफॉर्मेंस बनाए हुए है. कहानी भले ही बहुत ज्यादा चर्चा में न हो, लेकिन दर्शक इसे रोज देख रहे है. इसी वजह से शो ने भी 1.9 की रेटिंग के साथ अपनी जगह टॉप 5 में बनाए रखी है.
उड़ने की आशा
पांचवें स्थान पर रहा स्टार प्लस का शो ‘उड़ने की आशा’. कन्वर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का यह शो लंबे समय से दर्शकों को बांधने की कोशिश कर रहा है. हालांकि कहानी में कुछ खास नया नहीं दिख रहा, फिर भी शो किसी तरह टॉप 5 में बना हुआ है. इस हफ्ते इसे भी 1.9 की रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: जेल से लौटते ही रणविजय ने दिखाया असली चेहरा, मिहिर के सामने ही परी पर उठाया हाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए