ePaper

The Kapil Sharma Show में पहली बार साथ नजर आए न्यूलीवेड नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, कपिल शर्मा के सवाल पर चंदन ने कहा तो साले क्या . . .

Updated at : 02 Dec 2020 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show में पहली बार साथ नजर आए न्यूलीवेड नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत, कपिल शर्मा के सवाल पर चंदन ने कहा तो साले क्या . . .

The Kapil Sharma Show, Neha Kakkar and Rohanpreet in The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show viral promo: सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं. दोनों की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अब ये न्यूलीवेड जोड़ी शादी के बाद पहली बार टेलीविजन पर शिरकत करने वाले हैं. सोनी टेलीविजन के सुपरहिट कॉमेडी शो दी कपिल शर्मा शो में नेहा और रोहनप्रीत इंट्री लेने वाले हैं.

विज्ञापन

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं. दोनों की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अब ये न्यूलीवेड जोड़ी शादी के बाद पहली बार टेलीविजन पर शिरकत करने वाले हैं. सोनी टेलीविजन के सुपरहिट कॉमेडी शो दी कपिल शर्मा शो में नेहा और रोहनप्रीत इंट्री लेने वाले हैं.

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया था कपिल शर्मा शो की ये तस्वीर

नेहा कक्कड़ ने पिछले दिनों रोहनप्रीत के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत की हाथों में एक कप था, जिसमें दी कपिल शर्मा शो का लोगो बना हुआ था, जिससे फैंस को यह अंदाजा हो गया था कि सिंगर अपने पति के साथ जल्द ही इस सुपरहिट कॉमेडी शो में शिरकत करने वाली है.

शो का प्रोमो हुआ वायरल, कपिल के जोक पर हो गए सब लोट पोट

शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा कहते हैं, “रिबन तो सालियां कटवाती हैं.” तभी कपिल शर्मा की बात का जवाब देते हुए चंदू कहते हैं, “तो साले क्या पजामे का नाड़ा कटवा लें फिर?” चंदू यानी चंदन प्रभाकर की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है.

https://www.instagram.com/p/CISCYhDBwG8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

नेहा ने कई बॉलीवुड फिल्मों के गीतों में दी है अपनी आवाज

नेहा ने बॉलीवुड में कई गानों में अपनी आवाज दी है. इसके अलावा नेहा के सिंग्ल्स भी काफी हिट होते हैं. नेहा ने कॉकटेल, यारियां, क्वीन, बार बार देखो, मशीन, सत्यमेवजयते, सिंबा, लुका छुप्पी, बाटला हाउस, मरजावां, स्ट्रीट डांसर और जय मम्मी दी जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है.

https://www.instagram.com/p/CIP0l2vDQpl/?utm_source=ig_embed

हाल ही में रिलीज हुआ है नेहा का गीत सोना सोना

पिछले दिनों नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का एक सिंगल सोना सोना रिलीज किया गया है. इस गीत में बिग बॉस 13 के चर्चित सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल नजर आए हैं. ये सिंगल काफी सुपरहिट हो रहा है. सिडनाज के परफॉर्मेंस अलावा नेहा और टोनी की आवाज को काफी पसंद किया जा रहा है.

कौन है रोहनप्रीत सिंह? ( Know Who Is Rohanpreet Singh)

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोज‍ित ‘राइज‍िंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola