Kapil Sharma Show: सोनू निगम ने एक्टिंग ना करने के पीछे बताई ये वजह, कीकू शारदा ने कंगना को लेकर कह दी ये बात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में में शान, सोनू निगम, हरिहरन और तलत अजीज सिंगर, ऐश किंग और समीर खान आने वाले हैं. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपिल उनसे कई दिलचस्प सवाल- जवाब करते दिखे.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ (The Kapil Sharma Show) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. शो में हर हफ्ते कई नामी स्टार्स आते है. इस हफ्ते कपिल शो में शान, सोनू निगम, हरिहरन और तलत अजीज सिंगर, ऐश किंग और समीर खान आने वाले हैं. शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में कपिल और उनकी पूरी टीम शान, सोनू निगम, हरिहरन और तलत अजीज सिंगर, ऐश किंग और समीर खान संग खूब मस्ती करते नजर आ रहे है. अर्चना सोनू से पूछती हैं, सोनू तुम्हारा इतना अच्छा फेस है तुम खुद की क्यों नहीं वीडियो में एक्टिंग करते हो.

अर्चना पूरन सिंह के इस सवाल पर सोनू निगम जवाब देते हैं, मेरी पहली ‘जानी दुश्मन’ का एक्सपीरियंस इतना अच्छा रहा कि मैंने कान पकड़ लिए. वहीं, कीकू शारदा वकील बनकर आते है और सबको खूब हंसाते है. इस दौरान वो सोनू से कहते है मुझे केस लड़ना है और चूड़ियों की गवाही चाहिए.

Also Read: KBC13:7 करोड़ के सवाल तक पहुंचने से पहले साहिल आदित्य ने तापसी का पूछा फेवरेट खाना,एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

कपिल शर्मा कहते है, चूड़ियों कैसे बोल सकती है. इसपर कीकू कहते है, सोनू के गाने में बोले चूड़ियों, बोले कंगना. अब कंगना ने तो बहुत कुछ बोल दिया. ये सुनकर सारे सिंगर्स ठहाके लगाकर हंसने लगते है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वहीं, कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने एक वीडियो में बताया था कि किस वजह से उन्हें शो को ऑफ एयर करना पड़ा था. कपिल ने कहा था कि पीठ में इंजरी के कारण उन्हें शो बन्द करना पड़ा था. कॉमेडियन ने बताया था, मेरी कई योजनाएं थीं, मुझे अपनी चोट के कारण अपना शो ऑफ एयर रोकना पड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola