The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने बताया किस वजह से शो को करना पड़ा था ऑफ एयर, कॉमेडियन ने अब किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कपिल शर्मा शो इसी साल फरवरी में ऑफ एयर हो गया था. शो के बन्द होने के पीछे कई सारी बातें सामने आई थी. अब कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि किस वजह से उन्हें शो ऑफ एयर करना पड़ा था.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने अंदाज और जोक्स से दर्शकों को काफी हंसाते है. उनका कपिल शर्मा शो लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. कपिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलकर बात की है. कॉमेडियन ने अपने पीठ में इंजरी के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी वजह से उन्हें शो बंद करना पड़ा.

विज्ञापन

वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर कपिल शर्मा का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं. वीडियो में कपिल कहते है, ‘मुझे 2015 में पहली बार ये हुआ था और पहली बार हुआ था तो मुझे इतनी जानकारी थी नहीं. मैं यूएस गया हुआ था और मुझे बहुत दर्द हो रहा था तब किसी डॉक्टर ने मुझे एपीड्यूरल दिया. मुझे दर्द से आराम तो मिला लेकिन प्रॉब्लम वैसी ही रही.’

तीन मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में कपिल शर्मा आगे कहते है, ‘उसके बाद वापस मुझे इस साल जनवरी में दर्द हुआ. रीढ़ की हड्डी में कोई भी समस्या होने का मतलब है कि सब कुछ ठप हो जाता है. मेरी कई योजनाएं थीं, मुझे अपनी चोट के कारण अपना शो ऑफ एयर रोकना पड़ा.

Also Read: Shahrukh Khan ने तोड़ा था सुहाना से किया ये वादा, फिर बेटी ने गुस्से में किंग खान को लगाई थी डांट

आगे कॉमेडियन कहते है, एक तो आपके बर्ताव में बदलाव आ जाता है, खीझ आने लगती है क्योंकि आप लाचार महसूस करते हो. आप बेड से उठ नहीं पा रहे हो और ऊपर से आपको ये बोल दिया जाता है कि लेटे लेटे वजन बढ़ जाएगा तो आप लिक्विड डाइट पर आ जाओ. तो बहुत सारी चीजें मैंने झेली है.

गौरतलब है कि कपिल शर्मा शो इसी साल फरवरी में ऑफ एयर हो गया था. शो बन्द होने से फैंस काफी अपसेट हो गए थे. हालांकि शो अब एक फिर से नये अंदाज में शुरू हो चुका है. शो में हर हफ्ते कई बड़े स्टार्स आते है और कपिल की टीम के साथ खूब मस्ती करते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola