ePaper

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे कृष्णा की वाइफ और अर्चना पूरन सिंह के पति, देखें PHOTOS

Updated at : 04 Aug 2020 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे कृष्णा की वाइफ और अर्चना पूरन सिंह के पति, देखें PHOTOS

The Kapil Sharma Show upcoming episode photos: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) धमाकेदार वापसी कर चुका है. लॉकडाउन के बाद शो के पहले एपिसोड के गेस्‍ट सोनू सूद (Sonu Sood) बने थे. इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही धमाल होनेवाला है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) धमाकेदार वापसी कर चुका है. लॉकडाउन के बाद शो के पहले एपिसोड के गेस्‍ट सोनू सूद (Sonu Sood) बने थे. इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही धमाल होनेवाला है. इस वी‍केंड कपिल शर्मा अपनी टीम के लोगों और उनके परिवारवालों को स्‍वागत करनेवाले हैं. वहीं फिल्‍म ‘अवरोध’ की टीम भी नजर आनेवाली है.

कपिल शर्मा शो में इस बार कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी कश्मीरा शाह, अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के पति परमीत सेठी और कीकू शारदा (Kiku Sharda) की पत्नी प्रियंका शारदा नजर आने वाले हैं. इस एपिसोड में सभी किरदारों और उनके परिवारों से जुड़ी कई दिलचस्‍प बातें जानने को मिलेंगी.

undefined

आनेवाले एपिसोड की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. तसवीरों में कपिल शर्मा शो अपने पूरे परिवार और मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इस हफ्ते फैंस इस शो के कलाकारों की पर्सनल लाईफ के बारे में जान पायेंगे जो वाकई मजेदार होगा.

undefined
Also Read: The Kapil Sharma Show: छलक उठे सोनू सूद के आंसू, जब प्रवासी मजदूरों ने कही ये बात… VIDEO

वहीं इस वीकेंड फिल्‍म अवरोध की टीम में भी नजर आयेगी. इस सप्ताह के अंत में SonyLIV पर लॉन्च की गई वेब सीरीज ‘अवरोध’ के कलाकारों को कपिल शर्मा के शो में मस्‍ती करते नजर आयेंगे. शो में अमित साध, नीरज काबी, मधुरिमा तुली और दर्शन कुमारों के 9 अगस्त को होने वाले शो में दिखेंगे.

undefined

बता दें कि पहले एपिसोड सोनू सूद नजर आए थे. उन्‍होंने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था. सोनू सूद न सिर्फ इन मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की है, बल्कि उनकी आवश्यक जरूरतों के लिए उनकी आर्थिक सहायता भी की. प्रवासी मजदूरों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने को लेकर सोनू देशभर में चर्चित हो गए हैं. इस शो में उन्होंने अपने प्रवासी रोजगार ऐप को शुरू करने के पीछे का विचार बताया, जो उन्होंने हाल ही में लॉन्च किया है.

undefined
undefined

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola