Telugu OTT Releases: थ्रिलर से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते OTT पर देखने को मिलेगा पूरा तेलुगु एंटरटेनमेंट पैक

Published by :Sheetal Choubey
Published at :15 Apr 2026 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Telugu OTT Releases 13 to 19 April

तेलुगु OTT रिलीज 13 से 19 अप्रैल, फोटो- इंस्टाग्राम

Telugu OTT Releases: इस हफ्ते (13 से 19 अप्रैल) OTT पर आने वाली नई तेलुगु फिल्में और सीरीज दर्शकों को रोमांच, डर और एक्शन से भरी शानदार कहानियों का अनुभव देंगी. जानिए कौन-कौन से टाइटल्स रिलीज हो रहे हैं और उनमें क्या खास देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Telugu OTT Releases 13 to 19 April: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर तेलुगु एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है. दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें थ्रिलर, हॉरर, एक्शन और ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा. अगर आप घर बैठे नई और मजेदार कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बहुत खास होने वाला है.

आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी तेलुगु फिल्में और सीरीज OTT पर रिलीज हो रही हैं.

Aa Gang Repu 3 – Aha Video (April 16, 2026)

यह कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेष्ठा की है, जिसे एक फार्महाउस में फंसा दिया जाता है. वहां कुछ लोग एक लूट की प्लानिंग में शामिल होते हैं. इसी दौरान श्रेष्ठा पर हमला होता है और उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है. लेकिन वह हार नहीं मानती. एक ही रात में वह खुद को बदलकर और मजबूत बनाकर जिंदा रहने की लड़ाई लड़ती है. अगले दिन वह वापस आती है और उन लोगों से बदला लेती है, जिन्होंने उसके साथ गलत किया था.

Pochamma – Aha Video (April 17, 2026)

पोचम्मा एक हॉरर कहानी है, जो एक पुरानी और डरावनी हवेली के आसपास घूमती है. कहा जाता है कि इस जगह पर एक देवी ‘पोचम्मा’ का श्राप पड़ा हुआ है. जो भी लोग इस हवेली में जाते हैं, उन्हें अपने किए हुए पाप और छुपे हुए राजों का सामना करना पड़ता है. धीरे-धीरे वहां अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जिससे सबकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है. यह कहानी डर, रहस्य और सुपर नैचरल ताकतों पर आधारित है.

Ustaad Bhagat Singh (Telugu Dub) – Netflix (April 16, 2026)

उस्ताद भगत सिंह एक ऐसी कहानी ,है जिसमें एक टीचर एक छोटे आदिवासी बच्चे को पढ़ाता है और उसे भगत सिंह नाम देता है. वह टीचर उसे सही रास्ता दिखाता है और एक जिम्मेदार इंसान बनाता है. बड़ा करके वही बच्चा एक पुलिस ऑफिसर बनता है और देश की सेवा करता है. यह कहानी इमोशन, देशभक्त और एक्शन से भरी हुई है.

Matka King (Telugu Dub) – Amazon Prime Video (April 17, 2026)

मटका किंग की कहानी 1960 के मुंबई से शुरू होती है. इसमें एक चालाक कपास व्यापारी ब्रिज भट्टी होता है, जो धीरे-धीरे एक छोटे से जुए के खेल ‘मटका’ को बड़ा और पूरे शहर में फैलने वाला सट्टा नेटवर्क बना देता है. जैसे-जैसे वह पैसा और ताकत कमाता है, वैसे-वैसे उसकी जिंदगी में खतरे और दुश्मन भी बढ़ने लगते हैं. यह कहानी दिखाती है कि लालच और सत्ता की चाह इंसान की जिंदगी को कैसे बदल देती है.

यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai Season 3 आएगा या नहीं? एक्टर अमित विक्रम पांडेय ने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola