TMKOC: शो के फैंस के लिए खुशखबरी, शूटिंग शुरू करने को लेकर ये बोले प्रोड्यूसर असित मोदी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Jun 2020 1:37 PM

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी को पसन्द है. पिछले काफी समय से फैंस शो के नये एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नियमों में ढील देते शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति दी है. अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू में कई सवालों को लेकर जवाब दिया है. असित ने बताया कि शूटिंग शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित है.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी को पसन्द है. पिछले काफी समय से फैंस शो के नये एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नियमों में ढील देते शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति दी है. अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू में कई सवालों को लेकर जवाब दिया है. असित ने बताया कि शूटिंग शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मैं अपनी टीम के सदस्यों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करूं. पिंकविला को दिये इंटरव्यू में बताया कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है औऱ बहुत सारे नियम हैं. हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, यह आसान नहीं होने वाला है.

असित कुमार मोदी ने आगे बताया, सरकार ने दिशा- निर्देश दिया हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसे लागू करना आसान नहीं है. हम जरूरी होमवर्क कर रहे है. उम्मीद है कि शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू होगी.

Also Read: TMKOC: क्या शो में ‘दयाबेन’ की होगी वापसी? प्रोड्यूसर असित ने बताई सच्चाई

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, मुझे लगता है कि हर अभिनेता अब समझता है कि हमें शूटिंग शुरू करने की जरूरत है. काफी समय हो गया है. हमें अब वायरल के साथ रहना होगा. मुझे पता है कि लोग डरे हुए हैं, लेकिन हमारे पास और क्या विक्ल्प नहीं है. क्या हम सालभर के लिए अपने घरों में छिपे रह सकते हैं. लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए अपने घर से बाहर जाना पड़ता है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि डरो मत, लेकिन मुझे लगता है कि हमें सावधानी बरतने की जरूरत है. जैसे हम गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतते है, उसी तरह हमें भी अब इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए.

वहीं, हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिलीप जोशी ने बताया कि ‘कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच सभी शूटिंग पिछले तीन महीनों से रुकी हुई है. ऐसे में न केवल मैं प्रशंसकों से दूर रहने हो गया था, बल्कि मैंने अपने गोकुलधाम परिवार को भी बहुत याद किया है’.

दिलिप जोशी ने बताया कि ‘अभी शूटिंग फिर से शुरू करने की एक निश्चित तारीख की घोषणा की जानी बाकी है. इस बारे में प्रोड्यूसर असित मोदी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही फिर से टीम शो के लिए शूटिंग शुरू करेगी. इस दौरान हम कोरोना से सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन भी करेंगे. शूटिंग के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं’.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola