ePaper

TMKOC: क्या शो में 'दयाबेन' की होगी वापसी? प्रोड्यूसर असित ने बताई सच्चाई

Updated at : 14 Jun 2020 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: क्या शो में 'दयाबेन' की होगी वापसी? प्रोड्यूसर असित ने बताई सच्चाई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी जगत का काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है. शो में लंबे समय से दिशा वकानी (Disha Vakani) यानी दयाबेन गायब हैं. शो अगले महीने अपने 12 साल पूरे कर लेगा और इस खास मौके पर मेकर्स फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि जल्द ही दिशा शो में दोबारा एंट्री कर सकती हैं. इन खबरों के आने के बाद शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Kumar Modi ) ने चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों की सच्चाई को बताया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी जगत का काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है. शो में लंबे समय से दिशा वकानी (Disha Vakani) यानी दयाबेन गायब हैं. पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि जल्द ही दिशा शो में दोबारा एंट्री कर सकती हैं. इन खबरों के आने के बाद शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Kumar Modi ) ने चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों की सच्चाई को बताया है.

पिंकविला के मुताबिक, जब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से इस बारे में पूछा गया तो वह पहले हंसे. फिर उन्होंने कहा, ‘पहले शूट तो शुरू होने दीजिए. अभी इस बारे में बोलने का समय नहीं है कि क्या होगा क्योंकि अभी तो हम शूट वापस शुरू करने के लिए तैयारी कर रहे हैं. पहले शूट शुरू हो जाए तब हम इस बारे में ज्यादा क्लीयर बोल पाएंगे.’

महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नियमों में ढील देते शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति दी है. वहीं राज्य सरकार के नोटिस के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के एहतियात के तौर पर 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी अभिनेताओं के काम करने पर रोक लगा दिया गया है. ऐसे में पिछले दिनों घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका शो में वापसी करेंगे या नहीं. इस पर उनका बयान सामने आया था.

Also Read: TMKOC: फैंस के लिए खुशखबरी, शो में ‘दयाबेन’ की होगी वापसी, लॉकडाउन के बाद शो में आएंगी नजर!

स्‍पॉटब्‍वॉय से खास बातचीत में घनश्याम ने कहा था, ‘मैं इस शो के साथ बना रहूंगा क्योंकि मैं सक्षम और बहुत स्वस्थ हूं. निर्माताओं द्वारा मुझे कुछ भी नहीं बताया गया है, इसलिए, मैं इसका हिस्सा हूं और हमेशा रहूंगा. जब से यह खबर फैली है कि सरकारी नियमों के कारण मैं इस शो के लिए शूटिंग नहीं कर सकता, मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से ढेरों मैसेज आए हैं कि शो आपके बिना अधूरा रहेगा. नट्टू काका को तारक मेहता में होना ही चाहिए.’

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी जान जोखिम में डालने के लिए तैयार हैं, लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए शूट करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हां, मैं तैयार हूं क्योंकि अगर मैं अभिनय नहीं करूंगा, तो मैं मर सकता हूं. एक कलाकार के रूप में, मैं अपने जीवन के आखिरी दिन तक काम करना चाहता हूं. भगवान की कृपा के कारण, मैं ऐसा करने के लिए बेहद खुश हूं.”

घनश्‍याम नायक ने कहा था,’ मेरे साथ मेरा पूरा परिवार है, लेकिन शूटिंग न करने के ख्‍याल से मैं उदास हो जाता हूं. और 75 साल की उम्र में भी, मैं काम करने के लिए स्वस्थ हूं. अगर वे मुझे कल का समय देते हुए है शूटिंग के लिए तो मैं कल ही सेट पर पहुंचूंगा.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola