Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू-सोनू की लव स्टोरी का द एंड? भिड़े बना अपनी बेटी का विलेन, तो लेटेस्ट ट्रैक पर भड़के फैंस

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode trolled

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक पर फैंस काफी नाराज हो गए. सोनू और टप्पू के अलगाव वाले ट्रैक पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. लेटेस्ट ट्रैक में जो दिखाया जा रहा वह दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा और इस वजह से शो को आलोचनाओं का सामना कर रहा है. मौजूदा कहानी में टप्पू और सोनू के अलग होने का ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसमें दोनों की फैमिली उनकी शादी अलग-अलग जगह करवा रहे. जो शो सालों से हंसी और खुशियों की वजह बना हुआ था, उसकी नई कहानी पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. यूजर्स मेकर्स पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने एक बेहतरीन शो को बर्बाद कर दिया.

तारक मेहता शो का लेटेस्ट ट्रैक हो रहा सोशल मीडिया पर ट्रोल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू और सोनू पर अभी ट्रैक पूरी तरह से फोकस्ड है. शो में दिखाया जा रहा है कि भिड़े अपनी बेटी सोनू के लिए एक लड़का पसंद करता है. दोनों का रिश्ता फिक्स भी हो जाता और सगाई की बात होती है. सगाई की बात जानकर टप्पू के चेहरे पर उदासी छा जाती है. जब सोनू उस लड़के के साथ कार में बाहर निकलती है, तो टप्पू उसकी कार के पीछे-पीछे भागता है. टप्पू के चेहरे को देखकर साफ लगता है कि वह काफी दुखी है. अब इस ट्रैक पर लोगों रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पोपटलाल के लिए लड़की खोज नहीं पा रहे, अब टप्पू-सोनू की शादी करवा रहे. एक यूजर ने लिखा, सास-बहू का ड्रामा बना दिया है शो को. एक यूजर ने लिखा, इससे अच्छा अनुपमा देख लो, अब कुछ नहीं रहा शो में.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

खुशी माला निभाती है तारक मेहता शो में सोनू का रोल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार एक्ट्रेस खुशी माली निभाती है. खुशी ने पलक सिधवानी को शो से रिप्लेस किया था. पलक ने करीब पांच साल तक सोनू का किरदार निभाया था. बॉम्बे टाइम्स संग एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया था कि वह प्रोफेशनल ग्रोथ और हेल्थ कारणों की वजह से शो को छोड़ रही. इसके अलावा एक्ट्रेस ने तारक मेहता के मेकर्स पर उनके बाहर निकलने में बाधा डालने का भी आरोप लगाया था. पलक से पहले झील मेहता और निधि भानुशाली ने शो में सोनू का किरदार निभाया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola