Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ते ही टप्पू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! खुद Bhavya Gandhi ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ते ही टप्पू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! खुद Bhavya Gandhi ने किया खुलासा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भव्य गांधी ने करीब 9 साल तक काम किया. वो इस शो से बचपन से जुड़े थे और साल 2017 में उन्होंने इसे छोड़ दिया. भव्य ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 14 सालों से लोगों के बीच बना हुआ है. शो में टप्पू का रोल सबसे पहले भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) निभाते थे. हालांकि उन्होंने शो को काफी पहले अलविदा कह दिया था. फैंस जानने के लिए बेकरार रहते हैं कि आखिरकार वो इन दिनों क्या कर रहे है. ऐसे में भव्य ने अपडेट दिया कि वो जल्द ही एक गुजराती फिल्म में नजर आएंगे.

भव्य गांधी ने शेयर की ये तसवीर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भव्य गांधी ने करीब 9 साल तक काम किया. वो इस शो से बचपन से जुड़े थे और साल 2017 में उन्होंने इसे छोड़ दिया. भव्य ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन मे लिखा, एक नए अध्याय की शुरुआत. फोटोज में वो लंदन में शूटिंग करते दिख रहे है. ये एक शेड्यूल रैप है.

यूजर्स के कमेंट

भव्य गांधी की फोटोज पर उनके चाहने वाले कमेंट बॉक्स में प्यार बरसा रहे है. एक मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ऑल द बेस्ट भाई. एक यूजर ने लिखा, टप्पू लौट आओ. एक यूजर ने लिखा, कौन सी फिल्म है. एक यूजर ने लिखा, टप्पू को हमलोग मिस करते है. एक अन्य यूजर ने लिखा, अपनी फिल्म हिन्दी में भी रिलीज करना टप्पू.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में आदित्य नारायण सहित ये स्टार्स ले रहे भाग! इस दिन से शुरू होगा शो
भव्य गांधी ने 2017 में तारक शो को कहा था अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भव्य गांधी को उस दौर में हरदिन के 10,000 रुपए दिए जाते थे, जो कि चाइल्ड स्टार के तौर पर काफी बड़ी अमाउंट थी. भव्य ने साल 2008 से 2017 तक यानि पूरे 9 साल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया था. हालांकि बाद में वो इस टीवी शो से अलग हो गए. जिसके बाद उनकी जगह राज अनादकट ने ली थी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola