Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में आदित्य नारायण सहित ये स्टार्स ले रहे भाग! इस दिन से शुरू होगा शो

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था. अब इसका दूसरी सीजन आ रहा है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो मेकर्स ने फहमान खान, आदित्य नारायण, उमर रियाज, फैसल शेख, जिया शंकर से शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया है.
Bigg Boss OTT 2 contestants: सलमान खान के बिग बॉस 16 के खत्म होने के तुरंत बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर चर्चा होने लगी थी. शो के होस्ट और कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे. बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था. इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल बनी थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो मेकर्स ने फहमान खान, आदित्य नारायण, उमर रियाज, फैसल शेख, जिया शंकर से शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया है.
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे. बिग बॉस तक के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, शो में भाग लेने के लिए एक्टर फहमान खान, आदित्य नारायण, उमर रियाज, फैसल शेख, आवेज डाबर और जिया शंकर को कॉन्टैक्ट किया गया है. एक अन्य ट्वीट के अनुसार, शो गुम है किसी के प्यार में का एक लीड एक्टर सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहा है. हालांकि उसका नाम रिवील नहीं किया गया है. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें शो के लिए संपर्क किया गया था. हालांकि, वो इसमें भाग ले रहे है या नहीं, इसपर कंफर्म कुछ कहा नहीं गया है.
EXCLUSIVE! #BiggBoss_Tak
Umar Riaz, Fahmaan Khan, Aditya Narayane, Faisal Shaikh, Awez Darbar and Jiya Shankar are in talks and have been speculated as contestants for Bigg Boss OTT S02
While few contestants names are almost locked, and others are in advanced talks. pic.twitter.com/NyKYhPDgz5
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) May 20, 2023
Rumor has it that one of the main lead cast of Ghum Hai Kisike Pyaar Mein show is in talks for Bigg Boss OTT Season 2 👀 😮
Stay Tuned!#BiggBoss_Tak
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) May 20, 2023
बिग बॉस तक के एक पोस्ट की मानें तो सलमान खान, रैपर रफ़्तार के साथ शूटिंग कर रहे हैं, और टीज़र वीडियो में दोनों की जुगलबंदी तरह की होगी. शो 10 प्रतियोगियों के साथ 6 सप्ताह के लिए जून के दूसरे सप्ताह से जियो सिनेमाज और वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम होने जा रहा है. बिग बॉस ओटीटी 2 छह सप्ताह के रनटाइम के साथ करीब 10 सेलेब्रिटीज को एक घर के अंदर बंद कर दिया जाएगा. शो 2 जून के दूसरे सप्ताह तक लॉन्च होगा और जुलाई के अंत में समाप्त होगा. वहीं, बिग बॉस 17 की बात करें तो यह शो सितंबर के आसपास शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










