Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स से नाराज होकर इस एक्ट्रेस ने कहा शो को अलविदा, महिला मंडल में मचा हड़कंप

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Dec 2025 12:16 PM

विज्ञापन

प्रजाक्ता शिसोदे ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कहा अलविदा, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब एक और किरदार नहीं दिखेगा. इस किरदार ने शो को अलविदा कह दिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मेकर्स पर आरोप भी लगाया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इतने साल हो गए, लेकिन दर्शक अभी भी शो को देखना पसंद करते हैं. शो में कई किरदार अब बदल चुके हैं, जिसमें नये तारक मेहता, अजंलि भाभी, टप्पू, सोनू का नाम शामिल हैं. फिर भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है. कुछ समय पहले पलक सिधवानी ने शो को अलविदा कहा था और इसे लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. हालांकि अब मेकर्स और पलक के बीच सब कुछ ठीक हो गया है. अब शो को प्रजाक्ता शिसोदे ने छोड़ दिया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इस एक्ट्रेस ने कहा अलविदा

प्रजाक्ता शिसोदे ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुनीता सब्जी वाली का रोल प्ले किया था.वह गोकुलधाम सोसाइटी में जाकर ठेले पर सब्जी बेचा करती थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए अपना आत्म-सम्मान कभी न खोएं जिसे आपकी भावनाओं और इमोशंस की परवाह नहीं है. सुनीता का किरदार देने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा (नीला टेलीफिलम्स) को शुक्रिया. मैं अपनी महिला मंडल टीम को मिस करूंगी.

प्रजाक्ता शिसोदे ने कहा- हमलोग नौकर या भाजी वाले किरदार के लिए नहीं जन्मे हैं

प्रजाक्ता शिसोदे ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तरफ से वह मुझे अपना पोस्ट डिलीट करने के लिए फोर्स कर रहे. इसके अलावा वह मेरे सोशल अकाउंट को चेक कर रहे कि मैंने पोस्ट डिलीट किया या नहीं. मैं अपनी मराठी एक्ट्रेस से अनुरोध करूंगी कि वह सुनीता का किरदार ना निभाए क्योंकि उन्हें लगता है कि ये रोल जरूरी नहीं है शो में. ये मेरा एक्सपीरियंस है. हमलोग नौकर या भाजी वाले किरदार के लिए नहीं जन्मे हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अन्य पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि उन्होंने शो को लेट पेमेंट, नो पेमेंट इंक्रीमेंट की वजह से छोड़ा है.

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद शो के बंद होने की खबरों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola