Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 17 साल की सफलता पर सुंदर यानी मयूर वकानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शुक्रगुजार हूं

Updated:
विज्ञापन
Mayur Vakani on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

मयूर वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता पर बात की. फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 17 साल पूरे होने पर मयूर वकानी ने सुंदर के किरदार और अपने सफर के बारे में खुलकर बात की. जानिए कैसे शुरुआत में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा और शो से उनकी भावनात्मक जुड़ाव की कहानी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 17 साल पूरे कर लिए हैं. इस शो ने दर्शकों को न केवल हंसी दी है बल्कि कलाकारों को भी घर-घर का जाना-पहचाना नाम बना दिया है. इनमें से एक हैं मयूर वकानी, जो सुंदरलाल यानी सुंदर के किरदार के लिए मशहूर हैं. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने शो की सफलता और अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की.

सुंदरलाल के किरदार पर दर्शकों की प्रतिक्रिया

मयूर ने बताया कि जब उन्होंने सुंदर का किरदार निभाना शुरू ही किया था, तब अहमदाबाद में एक शख्स ने उन्हें रोककर कहा था कि “यह अहमदाबादी नहीं लग रहा, अगर तुम ऐसा ही करोगे तो मैं तुम्हें मार दूंगा.” मयूर इस बात से परेशान होकर घर पहुंचे और अपने पिता को बताया. उनके पिता, जो थिएटर से जुड़े रहे हैं, ने उन्हें समझाया कि यही उनकी जीत है क्योंकि दर्शक उनके किरदार से गहराई से जुड़ चुके हैं.

मयूर को क्यों था खुद पर था शक?

मयूर ने कहा कि जब उन्होंने इस भूमिका की तैयारी शुरू की थी तो उन्हें खुद पर शक था. वे बचपन से तारक मेहता की रचनाएं पढ़ते आए थे और उनकी लेखनी ने उन्हें प्रेरित किया. “जेठालाल के गुस्से का वर्णन करते हुए उन्होंने लिखा था कि जैसे कोई मेंढक दो समोसों के बीच फंस गया हो. ऐसी बारीकियों को निभाना आसान नहीं था, लेकिन यही उनकी लेखनी की ताकत थी.”

शो के 17 साल की सफलता पर क्या बोले मयूर वकानी?

मयूर वकानी शो के 17 साल की सफलता पर कहा, “मुझे इस शो का हिस्सा बनाने के लिए मैं असित कुमार मोदी, दिलीप सर और पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं. मैंने अपनी बहन के साथ थिएटर से शुरुआत की थी और लंबे समय तक उसके साथ काम किया. टीवी पर भी असित सर ने हमें एक साथ मौका दिया. हालांकि अब मेरी बहन इस शो में नहीं हैं, लेकिन मैं आज भी इस सफर को आगे बढ़ा रहा हूं.”

यह भी पढ़े: Rise And Fall: पवन सिंह हुए धनश्री वर्मा की सुंदरता पर लट्टू, बोले- कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola