Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स संग सोनू की हुई सगाई, भिड़े को मिला दामाद, टप्पू का हुआ बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode trolled

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सोनू की सगाई भिड़े हाउस में धूमधाम से होती है. जब टप्पू को यह न्यूज पता चलती है, तो वह शॉक्ड हो जाता है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. लेटेस्ट एपिसोड फिर से टप्पू और सोनू की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. आत्माराम भिड़े को पता चल गया कि दोनों बच्चों ने अपने अपने परिवार से झूठे पंडित को मिलवाकर शादी रुकवाई थी. वह जेठालाल और बापूजी के साथ यह सच्चाई लेकर आता है और राजा मस्ताना का पर्दाफाश करता है. बाद में सोनू और टप्पू भी अपने परिवार से माफी मांगते है.

जल्द से जल्द भिड़े सोनू की करवाएगा शादी

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि सोनू अपने आई और बाबा से मांफी मांगती है, लेकिन कोई उसे माफ नहीं करता है. वह कहते हैं कि जल्द से जल्द उसकी शादी करवाएंगे. इससे सोनू टेंशन में आ जाती है. भिड़े बिना देर किए काका को फोन करता है और सोनू के लिए अच्छा रिश्ता ढूढ़ने के लिए कहता है. दोनों अपनी बेटी से यह भी पूछते हैं कि क्या वो किसी और को चाहती है. जिसपर वह कहती है कि अभी नहीं बता सकती है. भिड़े टेंशन में है कि क्या वह टप्पू से तो प्यार नहीं करती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

सोनू की हो गई सगाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़े हाउस में खुशियां आ गई है. एक लड़का अपने परिवार के साथ आता है और सोनू को सगाई की अंगुठी पहनाता है. दोनों परिवार वाले रस्म के बाद एक दूसरे से गले लगते हैं. फिर सोनू अपने होने वाले पति के साथ कार में घूमने जाती है. इधर गोली, गोगी और पिंकू टप्पू को सोनू की सगाई के बारे में बताते हैं. टप्पू न्यूज सुनकर शॉक्ड हो जाता है और क्लब हाउस से सोनू और उसके मंगेतर को देखता है. जैसे ही वो कार में जाते हैं, टप्पू पीछे दौड़ता है. सोनू टेंशन में आ जाती है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola