ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'सोनू' ने गोल्‍डन ड्रेस में शेयर की ये ग्‍लैमरस तसवीर, फैंस बोले,' दिल का दरिया...'

Updated at : 14 Dec 2020 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'सोनू' ने गोल्‍डन ड्रेस में शेयर की ये ग्‍लैमरस तसवीर, फैंस बोले,' दिल का दरिया...'

taarak mehta ka ooltah chashmah sonu aka palak sidhwani bold photoshoot in golden dress actress hot look dating life fans says this bud : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. टीआरपी लिस्‍ट में भी शो का दबदबा है. शो का हर किरदार लोगों को फेवरेट है. शो में सोनू का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है. बहुत कम समय में ही उन्‍होंने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, Sonu : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. टीआरपी लिस्‍ट में भी शो का दबदबा है. शो का हर किरदार लोगों को फेवरेट है. शो में सोनू का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है. बहुत कम समय में ही उन्‍होंने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है. उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट लंबी है. अब एक्ट्रेस का लेटेस्‍ट फोटोशूट वायरल हो रहा है.

पलक सिद्धवानी ने इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ एक बार सपने में…’. इस तसवीर में पलक सिद्धवानी गोल्‍डन कलर के लहंगा गाउन में नजर आ रही है. डीप नेक ड्रेस में वह बेहद ग्‍लैमरस लग रही हैं. उन्‍होंने मैचिंग ईयररिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. वह ओपन हेयर में बेहद स्‍टनिंग लग रही हैं. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CIvD9aMp64L/

एक यूजर ने लिखा,’ आप क्‍वीन की तरह लग रही हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ निशब्‍द.’ एक और यूजर ने लिखा,’ वो सपने जो कभी खत्‍म नहीं होते.’ एक और यूजर ने लिखा,’ बहुत क्‍यूट तसवीर है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ एक सेना है, जिसके सारे सिपाही मोहब्‍बत में है, और एक राज्‍य है, जिसे तुमने जीत रखा है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ दिल का दरिया बह ही गया, जब तू मिल ही गया.’

https://www.instagram.com/p/CIsoMHhJP6w/

गोली को डेट कर रही सोनू?

दरअसल, हाल ही में पलक ने डेटिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया. पलक अक्सर समय शाह, अजहर शेख और कुश शाह के साथ हैंग आउट करती नजर आई हैं. हाल ही में फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान पलक से पूछा कि क्या वह को-स्‍टार कुश शाह को डेट कर रही हैं. वह शो में गोली का किरदार निभाते हैं. उन्‍होंने कहा कि वह सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ चुकी है.

Also Read: मुंबई एयरपोर्ट पर खो गया जूही चावला का डायमंड का झुमका, एक्ट्रेस ने खोजने वाले को इनाम देने का किया ऐलान

रणबीर को लेकर कही थी ये बात

निधि भानुशाली ने खुलासा किया कि उन्‍हें रणबीर कपूर पर क्रश है. रणबीर के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा,’ मुझे रणबीर कपूर पर क्रश है. मैं उनसे प्यार करती हूँ. जब से मैंने उनकी फिल्म रॉकस्टार देखी है, मैं उनकी दीवानी हो गई हूं. मैं उन्हें बहुत शांत और उदार शख्सियत के तौर पर मानती हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola