ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : इस बात की खुशी में 'सोनू' और टप्पू सेना करने लगे डांस, फिर हुई अंजलि भाभी की इंट्री, VIDEO

Updated at : 11 Jun 2021 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : इस बात की खुशी में 'सोनू' और टप्पू सेना करने लगे डांस, फिर हुई अंजलि भाभी की इंट्री, VIDEO

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sonu Bhide Aka Palak Sidhwani video : टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पलक ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें उनके साथ तारक शो के कई स्टार्स दिख रहे है. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sonu Bhide Aka Palak Sidhwani video : टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पलक ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें उनके साथ तारक शो के कई स्टार्स दिख रहे है. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पलक सिधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, हैप्पी फेसेस जब आप सुनते है कि लॉकडाउन खुलने की संभावना है !! वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक प्ले हो रहा है और इसपर तारक शो की टीम खुशी से झूमते नजर आते है. वीडियो के शुरुआत में सुनैना फौजदार जो अंजलि भाभी का किरदार निभा रही है, वो डासं करते हुए दिखती है.

https://www.instagram.com/p/CP7v4igpJoD/

जिसके बाद वीडियो में टप्पू सेना नजर आती है और फिर पलक सिधवानी बिस्तर पर लेटे हुए डांस करते हुए दिखती है. इसमें मिसेज हाथी बनी कोमल हंसराज भी एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही है. वीडियो के लास्ट में ये सारे लोग एक साथ हो जाते है और गाने पर झूमने लगते है. एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Also Read: रणबीर कपूर को लगता हैं कॉकरोच से डर, जानिए बॉलीवुड स्टार्स के अजीबो-गरीब डर के बारे में

फैंस इस वीडियो पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली सब साथ में. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, टप्पू सेना में टप्पू ही मिसिंग है. एक यूजर ने लिखा, हाय कितने क्यूट लग रहे है सब. एक अन्य यूजर ने लिखा, वॉव क्या जबरदस्त वीडियो है. कई यूजर्स वीडियो को सुपरकूल बता रहे है.

वहीं, इससे पहले पलक सिधवानी ने अपनी बेहद प्यारी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो घास पर लेटकर फोटोशूट कराते हुए दिखी थी. ऑरेज कलर की आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत दिखी थी. एक्ट्रेस ओपन हेयर में बहुत खूबसूरत लगी थी. इस तसवीर पर उनके चाहने वालों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola