Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा-इसके लिए सही टाइम और सही हालात का वेट करना होगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jul 2025 11:54 AM

विज्ञापन

असित कुमार मोदी और दयाबेन फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हाल ही में भूतनी वाले ट्रैक से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया. जेठालाल, बबीता, सोनू जैसे किरदारों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दिशा वकानी की वापसी पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है कि सही समय और हालात मिलने पर ही वे लौटेंगी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा हाल ही में भूतनी वाले ट्रैक की वजह टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर आ गया था. ट्रैक ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. शो में जेठालाल, बबीता जी, सोनू, टप्पू, भिड़े सारे कलाकार अब काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. कुछ सालों से शो से दयाबेन यानी दिशा वकानी गायब है. उन्होंने मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद शो में उन्होंने वापसी नहीं की. अब वह वापसी करेंगी या नहीं इसपर निर्माता असित कुमार मोदी ने रिएक्ट किया है.

दयाबेन की वापसी पर अब क्या बोले असित मोदी?

निर्माता असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में दयाबेन की वापसी को लेकर कहा कि दिशा वकानी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है और उन्हें छोटे पर्दे पर देखे हुए अब आठ साल हो चुके हैं. उनका किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में रहता है. उन्हें वापस लाना मुश्किल है और इतना आसान नहीं है. इसके लिए सही टाइम और सही हालात का वेट करना होगा. उन्होंने कहा कि वह स्टोरीटेलिंग पर फोकस ज्यादा कर रहे हैं और अगर नैरेटिव मजबूत होता है तो दर्शक कहानी में डूब जाते हैं. आखिर में उन्होंने कहा कि किसी किरदार की गैरमौजूदगी तब ज्यादा महसूस नहीं होती जब कहानी दमदार होती है.

दिशा वकानी 2017 से गायब है शो से

कुछ समय पहले दिशा वकानी की तस्वीर सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. फोटो में वह पारंपरिक गुजराती अंदाज में रंग-बिरंगी बांधनी साड़ी पहने दिखी थी. उन्होंने चमकती चूड़ियां पहनी थी और उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी. उनके साथ एक छोटी बच्ची भी नजर आई थी. बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2017 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूरी बना ली थी. साल 2017 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था और साल 2022 में उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया था.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola