Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन-जेठालाल की बहू बनी थी ये लड़की, टप्पू की ऑनस्क्रीन वाइफ दिखती हैं बेहद ग्लैमरस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nupur Nimesh Bhatt
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो का एक एपिसोड काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें दयाबेन के बेटे टप्पू की शादी बचपन में हो जाती है. आइए आपको बताते हैं टप्पू की दुल्हन कौन बनी थी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दर्शकों के फेवरेट शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है. कई शोज आए और गए, लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभी तक चल रहा है. सीरियल के सारे किरदार अब घर-घर पॉपुलर हो चुके हैं और उन्हें लोगों से खूब प्यार भी मिलता है. आज आपको टप्पू की पत्नी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं. दयाबेन एक सपना देखती है, जिसमें उसके बेटे टप्पू की बचपन में टीना से शादी हो जाती है. तो आपको टप्पू की पत्नी नुपुर के बारे में बताते हैं.
कौन बनी थी जेठालाल- दयाबेन के बेटे की दुल्हन
दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में दिखाया गया था कि दयाबेन अपने बेटे टप्पू को लेकर सपना देखती है. वह सपना देखती है कि उसके बेटे की शादी हो गई है. उस वक्त टप्पू के रोल में भव्य गांधी ने निभाया था. जबकि उसकी दुल्हन का रोल नुपुर निमेश भट्ट ने प्ले किया था. नुपुर अब बड़ी होकर काफी खूबसूरत हो गई है. हालांकि अब वह एक्टिंग नहीं करती, बल्कि वह एक कोरियोग्राफर है. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती है. इंस्टा पर उनके 53.7के फॉलोअर्स हैं. वह अपने सोशल मीडियो पर अलग-अलग ब्रांडस को प्रमोट करती है.
नुपुर निमेश भट्ट अब किसी शो में नहीं आती नजर
नुपुर निमेश भट्ट ने सिर्फ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ही काम किया था. इसके अलावा वह किसी और शोज में नजर आई. टप्पू की दुल्हन बनने के अलावा नुपुर तारक मेहता शो में अलग-अलग रोल प्ले किए हैं. वैसे शो में अबतक कई एक्टर्स बदल गए है. टप्पू, सोनू का किरदार अब तक कई बार बदला गया है. इसके अलावा दयाबेन अभी तक शो में वापस नहीं लौटी है और उनका लौटना मुश्किल लग रहा. इसके अलावा तारक मेहता, अंजलि, रौशन भाभी, सोढ़ी का भी किरदार बदल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










