Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इस शख्स की एंट्री ने बढ़ाई टेंशन, जेठालाल के परम मित्र पर छाएगा है भूतों का साया

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि जेठालाल के परम मित्र और अंजलि भाभी को मेहता साहब के बॉस एक हॉलीडे होम में छुट्टियां मनाने के लिए भेजते हैं. हालांकि वहां से एक शख्स का कॉल आता है, जो बताता है कि इसमें भूत का साया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने बेहतरीन एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के पिछले एपिसोड में जहां गोकुलधाम सोसाइटी वालों पर बड़ी मुसीबत आई थी और उनके लाखों रुपये ऑनलाइन स्कैम में लूट गए थे. हालांकि पोपटलाल की सूझबूझ के कारण गुनहगार पकड़ा गया और उनकी मेहनत की कमाई बच गई. इसी बीच अब मेहता साहब और उनकी पत्नी अंजलि भाभी पर डरावना साया मंडराने वाला है.

अंजलि और मेहता साहब को हॉलीडे होम में जाने का मिलेगा मौका

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मेहता साहब ने अपने बॉस से कुछ समय की छुट्टी मांगी. उनकी खुशी के लिए, उसके बॉस ने न केवल सहमति दी, बल्कि तारक और अंजलि को हॉलिडे होम नामक अपने शांत बंगले में छुट्टी मनाने का ऑफर भी दिया. वे इस न्यूज को सुनकर एक्साइटेड हो गए और हामी भर दी.

शो में इस नई एंट्री ने बढ़ाई टेंशन

मेहता साहब को ये नहीं पता था कि जिस बंगले में वो जा रहे हैं, वह भूतिया है. दरअसल मेहता साहब के बॉस को हॉलीडे होम के गार्ड का कॉल आता है और वह बताता है कि यहां किसी को भी मत भेजिएगा, क्योंकि इसमें भूत का साया है और कोई आत्मा घूम रही है. हालांकि बॉस ये चेक करने के लिए क्या सच में कोई भूत है, वह अंजलि और तारक मेहता को वहां भेजने की ठान लेते हैं. वह उनसे कहते हैं कि तुम लोग डरपोक तो नहीं हो ना. वह शांत जगह है, ऐसे में अगर पर्दे से कोई इधर-उधर चला जाए, या अंधेरे में आवाज आए, तो डरना नहीं. इसपर मेहता साहब कहते हैं कि भूत वगैरा कुछ नहीं होते हैं. आने वाले एपिसोड में ये देखने में मजा आएगा कि क्या क्या उनकी छुट्टियां शांतिपूर्ण और ताजा होंगी, या हॉलिडे होम एक डरावनी, भूतिया जगह में बदल जाएगा?

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola