Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी नयी एंट्री, शो में आया रहस्यमयी सपेरा, पोपटलाल पर इस शख्स ने ताना बंदूक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. शो में गोकुलधाम वासियों के साथ फ्रॉड हो गया है. सारे लोग मेहता साहब पर नाराज है क्योंकि उनके कहने पर सबने एक ऐप पर पैसे लगाए थे.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड इन दिनों चर्चा में है. शो में दिखाया जा रहा है गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों के पैसे डूब गए है. सबने तारक मेहता के कहने पर बारिश ऐप पर पैसे लगाए और पैसे डूब गए. गोकुलधाम के लोग तारक मेहता पर काफी गुस्सा हो गए और उनसे अपने पैसे वापस करने की बात कहने लगे. तभी मेहता साहब को एक और बड़ा झटका लगता है. उसे जॉब से बाहर निकाल दिया जाता है. मेहता साहब पूरी तरह से लाचार हो जाते है. हालांकि वह लोगों से वादा करते हैं कि वह अपना घर बेचकर उनके पैसे चुकाएंगे.
पोपटलाल बना सपेरा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोपटलाल एक नये लुक में दिखता है. वह सपेरा बनकर डिजिटल फ्रॉड के गैंग के बारे में पता करने की कोशिश करता है. वह सपेरा बनकर धूमतारा गांव जाता है. पोपटलाल बताता है कि उसने सांप खोजने के बहाने अलग-अलग घर में झांक कर देखने लगा और अपनी जांच शुरू कर दी. तभी वह एक घर पहुंचा और उसके घर के अंदर देख ही रहा था, तभी एक आदमी आ गया. उस आदमी ने उससे पूछा कि वह यहां क्या कर रहा. पोपटलाल पहले घबरा जाता है और फिर उससे कहता है कि उसका सांप खो गया है और वह उसे खोज रहा है. वह आदमी उसकी बातों पर यकीन नहीं करता और उसके सामने बंदूक तान देता है.
पोपटलाल को आता है एक लड़की का फोन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि चालू पांडे गोकुलधाम वासियों को बताते हैं कि डिजिटल फ्रॉड करने वाला गैंग को उन्होंने पकड़ लिया है. पोपटलाल उन्हें पूरी बात बताता है कि एक अजनबी लड़की का उसे फोन आता है और वह कहती है कि उसका फोन क्रैश हो गया. वह परीक्षा देने आई थी और उसे ओटीटी के लिए दूसरा नंबर चाहिए. पोपटलाल उसकी मदद के लिए हां कह देता है, लेकिन फिर उसे शक होता है. वह उस लड़की की सच्चाई पता करने का फैसला करता है.
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










