Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 16 साल तक शो में जेठालाल संग काम करने पर गोली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह लीजेंड है

kush shah working with dilip joshi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कुश शाह ने 16 सालों तक गोली का किरदार निभाया था. अब उन्होंने शो को छोड़ दिया है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. हाल में कुश ने दिलीप जोशी संग सीरियल में काम करने को लेकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘गोली’ का रोल कुश शाह ने निभाया था. गोली शो के शुरुआत से ही जुड़े थे, लेकिन अब वह इसका हिस्सा नहीं है. कुश ने शो को अलिवदा कह दिया है. एक पॉडकास्ट में कुश ने शो के साथ अपने 16 साल के सफर को लेकर बात किया. एक्टर ने बताया कि वह लंबे समय तक एक ही टीम के साथ जुड़े हुए और काम कर रहे थे. उनके लिए शो छोड़ना किसी ब्रेकअप जैसा था. साथ ही एक्टर ने जेठालाल यानी दिलीप जोशी संग काम करने के अपने अनुभव को लेकर बताया.
दिलीप जोशी संग काम करने को लेकर कुश शाह ने क्या कहा?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुश शाह टप्पू सेना का सदस्य था. पॉडकास्ट “जस्ट किडिंग विद सिड” में दिलीप जोश संग काम करने को लेकर एक्टर ने कहा कि अगर आप पीछे जाकर मेरे सीन दिलीप सर के साथ पुराने एपिसोड्स देखेंगे और मेरे चेहरे पर जूम करेंगे, तो पाएंगे मैं अपनी हंसी रोकने की कोशिश कर रहा हूं. दिलीप सर के साथ परफॉर्म करते वक्त मैं अपनी हंसी को कंट्रोल करता था. मैं नहीं एक्टिंग कर पाता हूं, मैं खुल के हंसता हूं. मुझे हंसी आ जाती है. वह बहुत फनी है. वह लीजेंड है.
कुश शाह बोले- दिलीप सर और भिड़े सर से…
कुश शाह ने बताया कि जब वह पांचवीं क्लास में तब उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना शुरू किया था. एक्टर ने कहा कि मैं मैंने पांचवीं क्लास के वेकेशन में काम करना शुरू किया था. हम दिलीप सर के स्क्रिप्ट्स को लेकर बैठते थे और और उसपर काम करते थे. मैंने बचपन में उनसे सीखना शुरू किया और इसे काफी एंजॉय किया है. मैंने भिड़े और दिलीप सर से स्पेशली बहुत कुछ सीखा है. उनकी क्रेजी टाइमिंग है. मुझे सेट पर रहना पसंद है.
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










