Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में दयाबेन को रिप्लेस करेंगी झनक की एक्ट्रेस? बोलीं- मेकर्स की ओर से…

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई सालों से हमें हंसा रहा है. अगर इसके किरदारों की बात की जाए तो दयाबेन ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है. लेकिन 2018 में दयाबेन के शो से जाने के बाद वह अभी तक वापस नहीं आई हैं और अब शो के निर्माताओं ने नई दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गरबा क्वीन दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने 2018 में शो से ब्रेक लिया था और उसके बाद से अभी तक उनके वापसी नहीं हुई है. उन्होंने अपनी मजेदार एक्टिंग और एक्सप्रेशन्स से दर्शकों का दिल जीता है. फैंस कई सालों से उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ समय पहले खबर आई कि मेकर्स नयी दयाबेन खोज रहे हैं. शो के निर्माताओं और असित कुमार मोदी ने नई दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है. सुनने में आ रहा कि झनक एक्ट्रेस काजल पिसल ने दयाबेन के किरदार के लिए अप्रोच किया है.

एक्ट्रेस काजल पिसल ने दिया दयाबेन का ऑडिशन

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगता है कि मेकर्स को दयाबेन के किरदार के लिए कोई मिल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झनक की एक्ट्रेस काजल पिसल ने दयाबेन के लिए ऑडिशन दिया था. रिपोर्ट के अनुसार, काजल ने दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया है. ईटाइम्स टीवी के साथ एक इंटरव्यू में काजल ने बताया कि ऑडिसन के बाद उसने मेकर्स की ओर से कॉल का इंतजार किया था, लेकिन उन्हें कभी कॉल नहीं आया. तब मुझे लगा कि यह रोल मेरे लिए नहीं है. काजल ने बड़े अच्छे लगते हैं शो में इशिका कपूर का किरदार निभाया था. इसके अलावा काजल ने एक हजारों में मेरी बहना है और साथ निभाना साथियां जैसे शोज में काम किया हैं.

दिशा वकानी बच्चों और परिवार में व्यस्त है-असित मोदी

2025 की शुरुआत में असित कुमार मोदी ने यह बता दिया था कि दिशा वकानी अब वापसी नहीं करेंगी क्योंकि वह अपने परिवार और दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती है. उन्होंने कहा, “मैं अभी भी कोशिश करता हूं, लेकिन वह अब वापस नहीं आएंगी. वह अपने दोनों बच्चों और परिवार में पूरी तरह शामिल हो चुकी है. वह मेरे लिए बहन जैसी है और हम उनके परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता रखते है. बीते सालों में उनके भाई और उनके पिता परिवार की तरह बन गए है. जब आप किसी के साथ 17 साल से काम करते है, तो ये रिश्ता स्वाभाविक रूप से आपके परिवार का विस्तार बन जाता है.”

यह भी पढ़ें-  Sikandar: केआरके ने ‘सिकंदर’ में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola