Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ये शख्स गोकुलधाम सोसाइटी से अचानक हुआ गायब, क्या हुआ है कोई एक्सीडेंट
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jul 2024 12:26 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड हर दिन के साथ मजेदार होते जा रहे हैं. जहां इन-दिनों हम देखते हैं कि गोली भिड़े के स्कूटर के साथ गायब हो जाता है. जिसके बाद वह कहीं नहीं मिलता है. सभी सोसाइटी वाले जब खोजने जाते हैं, तो स्कूटर टूटा हुआ सड़क के साइड में दिखता है. ऐसे में सबको लगता है कि गोली ठीक तो है ना.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के हर एक कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. जहां गोकुलधाम सोसाइटी वाले अपने जबरदस्त एक्टिंग से सभी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. लेटेस्ट एपिसोड भी शॉकिंग के साथ-साथ मजेदार है. जहां हाथी फैमिली तय करते हैं कि संडे का नाश्ता उनकी तरफ से होगा. वह सभी को बनारसी नाश्ता करवाएंगे, जिसमें कचौड़ी, रबड़ी और जलेबी शामिल है. गोली ये सब चीजें लेने के लिए जाता है. तभी पोपटलाल कहते हैं कि भिड़े का स्कूटर लेकर चला जाए, टाइम कम लगेगा.
गोकुलधाम सोसाइटी से गोली हुआ लापता
जैसे ही भिड़े और सोसाइटी के अन्य सदस्यों को पता चला कि गोली स्कूटर ले गया है, लेकिन रेस्टोरेंट तक नहीं पहुंचा है, वे सभी चिंतित हो जाते हैं और गोली और सखाराम की तलाश शुरू कर करते हैं. ढूढ़ते वक्त सड़क के साइड में सभी को सखाराम टूटे हुए हालत में मिलता है. उसकी साइड मिरर डैमेज हो जाती है. इस बात से सभी की प्रोब्लम और बढ़ जाती है और वे आसपास गोली को ढूढ़ते है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलता है. सभी परेशान हो जाते है और पुलिस स्टेशन जाते हैं. यहां चालूपांडे भरोसा दिलाते हैं कि वह गुलाब कुमार को ढूंढ़ निकालेंगे.
क्या गोली का हो गया है एक्सीडेंट
सभी लोग सोसाइटी वापस आते हैं और ये बात कोमल भाभी को पता चलती है. वह अपने बेटे के लिए परेशान हो जाती हैं और भगवान से दुआ करती है. तभी सोढ़ी को एक कॉल आता है, जिसमें सामने वाला शख्स कहता है कि भिड़े भाई का स्कूटर जहां से उसे उठाने को कहा गया था, वहां नहीं है. ये सुनकर भिड़े शॉक्ड हो जाते हैं. क्या गोली ठीक है या फिर स्कूटर की हालत देखते हुए उसका कोई एक्सीडेंट हो गया है. अपकमिंग एपिसोड के ट्विस्ट देखने के लिए आपको आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है, जो पहली बार 2008 में प्रसारित हुआ था और अब 4100 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 16वें वर्ष में है. असित कुमार मोदी की ओर से निर्मित यह शो सोनी सब पर सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होता है. दर्शक इस शो को SonyLIV पर भी कभी भी देख सकते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










