Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में आएगा तूफान, पोपटलाल को नहीं छोड़ेगा भिड़े, गोली से हुई बड़ी भूल
Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jul 2024 7:04 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि हाथी परिवार पूरे गोकुलधाम सोसाइटी को नाश्ता करवाने का प्लान बनाते हैं. इस बात से सभी एक्साइटेड है. हालांकि इसी बीच पोपटलाल से एक बड़ी गलती होती है और गोली को भिड़े का स्कूटर ले जाने के लिए कहता है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के कैरेक्टर्स अपने बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी से सबको इम्प्रेस करते हैं. हाल ही में पोपटलाल की शादी के ट्रैक ने खूब सुर्खियां बटोरी. उनकी सगाई मधुबाला जी से लगभग तय ही हो गई थी कि हर बार की तरह किसी कारण की वजह से टूट गई, जिसके बाद सभी का दिल टूट गया. अब लेटेस्ट एपिसोड भी काफी मजेदार होने वाला है. जहां हाथी परिवार पूरे गोकुलधाम सोसाइटी को नाश्ता करवाने का वादा करते हैं.
हाथी परिवार गोकुलधाम सोसाइटी को खिलाएगा बनारसी नाश्ता
कोमल और हाथी बारी-बारी करके सभी के घर जाते हैं और उन्हें कहते है कि वह आज सभी को बनारसी नाश्ता करवाएंगे, जिसमें कचौरी, जलेबी और रबड़ी होगा. सबसे पहले दोनों तारक मेहता के घर से बाहर आने के बाद हुई, जब उन्होंने तारक और अंजलि को इनवाइट करते हैं. ये बात सुनकर मेहता साहब एक्साइटेड हो जाते हैं. बाद में अय्यर और बबीता जी मिलते हैं. वो कहते हैं कि आज हम इडली सांभर बनाएंगे, तो कोमल भाभी चलिए हमारे साथ. जिसके बाद डॉक्टर हाथी उन्हें अपने प्लान के बारे में बताते हैं. एक-एक करके जेठालाल, सोढ़ी और भिड़े सबको ये बात पता चल जाती है.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल अपनी ही सगाई से हुए गायब, क्या मधुबाला संग टूट जाएगी शादी
भिड़े का स्कूटर लेकर जाता है गोली
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि गोली नाश्ता लेने के लिए जाता है, जहां सोसाइटी के बाहर उसे पोपटलाल मिलता है और कहता है कि भिड़े की स्कूटर लेकर चले जाओ. नाश्ता जल्दी आ जाएगा. जिसके बाद वह सखाराम को लेकर चला जाता है. इधर मेहता साहब कहते हैं कि अगर ये बात भिड़े को पता चल गया, या फिर स्कूटर में जरा सा भी खरोच आया तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा. तभी भिड़े की तेज आवाज आती है और वह अपने सखाराम को ढंढूने लगता है. तभी अब्दूल कहता है कि अभी कंपाउड में ही था स्कूटर पता नहीं कहां गया.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










