Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस कांस में बनी मिस्र की महारानी, गोल्डन-ब्लैक ड्रेस में दिखी क्लियोपेट्रा जैसी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Deepti Sadhwani
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दीप्ति सिधवानी इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में छाई हुई हैं. उन्होंने हाल ही में रेड कार्पेट से गोल्डन और ब्लैक ड्रेस में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस दीप्ति सिधवानी इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही है. दीप्ति लगातार रेड कार्पेट से अपने लुक को शेयर कर रही है. उन्होंने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही है. गोल्डन और ब्लैक कलर की ड्रेस में वह रेड कार्पेट पर पोज देते दिखी. उन्होंने बालों को स्टाइलिश तरीके से स्टाइल किया था और गोल्डन ज्वेलरी पहना था. उनका मेकअप उनके आउटफिट से मैच कर रहा था. अपनी फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, सोने और शाही अंदाज में डूबी हुई. तेजस्वी, शाही और सपनों जैसी- जैसे मैं अपने अंदर की क्लियोपेट्रा को जिंदा कर रही हूं.
दीप्ति सिधवानी ने कांस फिल्म फेस्टिवल से अपने लुक का वीडियो शेयर कर लिखा, कांस 2025 की यह यात्रा एक सपना जैसी रही है. यह Kujta & Meri का आउटफिट मेरी जड़ों और मेरी पहचान की पूरी कहानी बयां करता है. समंदर के किनारे खड़े होकर, ताकत और विरासत की इस कहानी को पहनकर बस हर पल को महसूस कर रही हूं. दीप्ति ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोकुलधाम प्रीमियर लीग एपिसोड के दौरान नजर आई थी. इस दौरान उन्होंने एंकर का किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










