ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'जेठालाल' की बेटी नियति दुल्हन के जोड़े में दिखी बेहद खूबसूरत, WEDDING PHOTOS

Updated at : 14 Dec 2021 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'जेठालाल' की बेटी नियति दुल्हन के जोड़े में दिखी बेहद खूबसूरत, WEDDING PHOTOS

टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बेटी नियति की शादी हो गई. शादी की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बेटी नियति की शादी की तसवीरें एक्टर ने खुद शेयर किया हैं. दिलीप की बेटी नियति दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तसवीरें शेयर कर एक्टर ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. इस फोटो में एक बाप और बेटी का बॉन्ड साफ दिख रहा है. जेठालाल अपनी बेटी से बहुत प्यार करते है.

undefined

दिलीप जोशी ने फोटोड शेयर कर कैप्शन में लिखा हैं, आप गानों और फिल्मों से भावनाओं को उधार ले सकते हैं, लेकिन जब यह सब आपके साथ होता है तो वह अनुभव अद्वितीय होता है. मेरी छोटी बच्ची नियति और परिवार में सबसे नए सदस्य, मेरे बेटे यशोवर्धन, इस अद्भुत यात्रा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

undefined

आगे इस पोस्ट में दिलीप जोशी ने लिखा,उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे साथ रहकर या युगल के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजकर हमारी खुशी साझा की. जय स्वामीनारायण. इस फोटो में नियति और यशोवर्धन साथ में दिखाई दे रहे हैं. नियति काफी खूबसूरत लग रही है और यशोवर्धन उसे काफी प्यार से देख रहे है. दोनों ने वरमाला भी पहना हुआ है.

undefined

दिलीप जोशी की बेटी की शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कई सदस्य शामिल हुए थे. इसमें निर्देशक मालव राजदा, पत्नी प्रिया आहूजा, एक्ट्रेस सुनयना फोजदार, पलक सिधवानी, कुश शाह, समय शाह ने शिरकत की थी. बता दें कि बीते रविवार को मुबंई के ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था और इसकी तसवीरें औऱ वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुए.

undefined

दिलीप जोशी की बेटी की संगीत सेरेमनी में जेठालाल ने जमकर डांस किया था. ढोल की थाप पर दिलीप खूब थिरके थे. जेठालाल का डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो नीला कुर्ता पहने नजर आए थे. बता दें कि इस शादी में दयाबेन शामिल नहीं हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola