Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ ने पति-बच्चों संग किया महायज्ञ, वीडियो हो रहा वायरल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dayaben
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह काफी बदली हुई दिख रही है. वीडियो में वह अपने पति और दोनो बच्चों के साथ महायज्ञ करती दिख रही है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन यानी दिशा वकानी हाल ही में असित मोदी के साथ नजर आई थी. असित मोदी ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दयाबेन उन्हें राखी बांधते दिखी थी. अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही है. फिलहाल वह शोबिज की दुनिया से दूर फैमिली लाइफ में बिजी हैं. एक्ट्रेस अपने पति और दोनों बच्चों के साथ महाराष्ट्र में अश्वमेध महायज्ञ में शामिल हुई. वीडियो में उनकी बेटी काफी बड़ी दिख रही है. वह पति संग हवन और आरती करती दिख रही है.
वीडियो में दिशा वकानी कहती है कि कि श्रीरामचंद्र भगवान ने भी अश्वमेध महायज्ञ करवाया था. ऐसे यज्ञ होते रहने चाहिए. ऐसे यज्ञ होने से पर्यावरण में सुधार आता है.बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है. सबके दिमाग में अच्छे विचार आते हैं. एक्ट्रेस ने कहा इस यज्ञ का हिस्सा बनकर वह खुद को खुशनसीब समझती है. एक्ट्रेस ने कहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी उन्होंने बहुत सारे गायत्री माता के हवन किए हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का लुक बहुत बदला हुआ दिख रहा है. ये वीडियो उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया
यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










