TMKOC: 'दयाबेन' ने क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में किया जबरदस्त डांस, मिनटों में वायरल हुआ दिशा वकानी का VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Aug 2021 12:41 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में दिशा 'भिगरी गा भिगरी...' सॉन्ग पर धांसू डांस करते हुए दिख रही है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Disha Vakani Dance Video: टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार से फेमस हुई दिशा वकानी फिलहाल शो से गायब हैं. हालांकि उनके वापस आने की खबर सोशल मीडिया पर आती रहती है, लेकिन दिशा ने अबतक शो में वापसी नहीं की है. इस बीच एक्ट्रेस का पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करते हुए दिख रही है.
दिशा वाकनी भले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूर है लेकिन फैंस किसी ना किसी तरह से उन्हें याद करते रहते है. अब एक्ट्रेस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो छोटी सी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में ‘भिगरी गा भिगरी…’ गाने पर डांस करते हुए दिख रही है. ये एक पुराना वीडियो है जिसे यूट्यूब पर साल 2016 में अपलोड किया गया था.
इस वायरल वीडियो में दिशा वाकनी शिमर आउटफिट में कमाल के डांस मूव्स करती हुई दिख रही है. उन्होंने हाई पोनी टेल किया हुआ है और उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. इससे पहले भी एक्ट्रेस का अन्य डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें वो ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’पर डांस करते दिखी थी.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के बेटे ‘टप्पू’ भव्य गांधी को शो से निकाला गया था?
दिशा वाकनी तारक मेहता में आने से पहले कई फिल्मों में दिख चुकी हैं. दिशा ‘फूल और आग’, ‘देवदास’, ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ और ‘जोधा अकबर’ में काम कर चुकी है. बता दें कि 1997 में आई फिल्म ‘कमसिन: द अनटच्ड’ फिल्म में एक्ट्रेस ने कई जबरदस्त सीन दिए थे.
गौरतलब है कि दिशा वाकनी 2017 के बाद से तारक शो से दूर है. उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी और उसके बाद से ही उन्होंने वापसी नहीं की है. उनके आने को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. उनके आने को लेकर मेकर्स ने अभी तक कुछ कहा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










