Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम वालों के साथ फ्रॉड करने वाला पकड़ाया, ये शख्स अपना बनकर कर रहा था ठगी, जानें नाम

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेहता साहब की नौकरी चली जाती है. बॉस उन्हें ताना मारते हुए दो शर्तें रखते हैं. दूसरी तरफ मेहता साहब सभी से माफी मांगते हैं और वादा करते हैं कि वह सबका पैसा चुका देंगे.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कहानी इन दिनों काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. शो की कहानी में डिजिटल स्कैम को दिखााया जा रहा है. मेहता साहब काफी मुसीबत में फंस गए है. उनके कहने पर गोकुलधाम सोसाइटी के लोग पैसों की बारिश ऐप पर पैसे लगाते हैं और मुश्किल में पड़ जाते हैं. ये ऐप फर्जी निकलता है और उन सब लोगों के पैसे डूब जाते हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा आपको बताते हैं.

तारक मेहता लेगा बड़ा फैसला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेहता साहब को उसका बॉस जॉब से निकाल देगा. मेहता साहब फोन पर उनसे बहुत गिड़गिड़ाते है और कहते है कि उन्हें नौकरी की बहुत जरूरत है. उनका बॉस उनसे कहते है कि उसपर दो एहसान करना. पहला कि उसके ऑफिस कभी मत आना और दूसरा कि अपना चेहरा कभी नहीं दिखाना. ये सुनकर गोकुलधाम सोसाइटी के लोग काफी हैरान हो जाते हैं. अंजलि की आंखों में आंसू आ जाते हैं. अंजलि, मेहता साहब से पूछती है कि अब वह लोग क्या करेंगे. तारक मेहता सबसे कहते हैं कि वह कोई दूसरी नौकरी खोज लेगा और सबके पैसे लौटा देगा. वह कहता है कि आप सबके पैसे का नुकसान उसकी वजह से हुआ है तो पैसे वो ही लौटाएंगे.

गोकुलधाम सोसाइटी के साथ फ्रॉड करने वाला पकड़ाया

तारक मेहता गोकुलधाम वासियों से कहते है कि उनके पैसे लौटाने के लिए वह अपना घर बेच देंगे. तभी सोसाइटी में इंस्पेक्टर चालू पांडे की एंट्री होती है. वह आते ही तारक मेहता के बारे में पूछते हैं. चालू पांडे को भिड़े बताता है कि मेहता साहब ने उनसे कहा कि वह अपना घर बेचकर उनके पैसे लौटा देंगे. चालू बताते है कि उनका केस सॉल्व हो गया है. उनके केस की जांच करने वाले रोहित कहता है कि उनके साथ फ्रॉड करने वाला पकड़ा गया है. रोहित फ्रॉड करने वाले को अपने साथ लेकर आता है. वह शख्स और कोई नहीं बल्कि पोपटलाल होता है. पोपटलाल को देखते ही सब हैरान हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola