Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब चालू पांडे को आया था बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का फोन, फिर बदल गई किस्मत

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jun 2025 1:47 PM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah chalu pandey in lagaan

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चालू पांडे यानी दया शंकर पांडे वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने फिल्म लगान में भी काम किया है. इस फिल्म का ऑफर उन्हें कैसे मिला इस बारे में एक्टर ने खुद बताया था.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार अब दर्शकों के दिल में बस चुका है. सीरियल में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में चालू पांडे नजर आते हैं. चालू का किरदार एक्टर दया शंकर पांडे निभाते हैं. गोकुलधाम सोसाइटी वालों की मदद के लिए हमेशा चालू आगे रहते हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टर ने आमिर खान के साथ फिल्म लगान में काम किया था. फिल्म में काम करने का ऑफर भी आमिर ने खुद से दया शंकर को दिया था. चलिए आपको बताते हैं पूरी बात.

जब दया शंकर पांडे ने गुस्से में किया आमिर खान को फोन

दया शंकर पांडे ने फ्राइडे टॉकीज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ उन्होंने दो फिल्मों में काम किया था. जब उन्हें पता चला की गांव वालों पर एक मूवी बन रही है और उन्हें कास्ट नहीं किया गया है तो उन्हें बहुत गुस्सा आया. उन्होंने आमिर खान को डायरेक्ट कॉल किया और कहा कि ये फिल्म गांव वालों पर आधारित है और ऐसी फिल्म में भी उन्हें कास्ट नहीं किया गया तो उन्हें फिर कौन कास्ट करेगा. आप कहते हैं कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं तो आप मुझे कास्ट क्यों नहीं कर रहे. हालांकि आमिर ने उनकी बातें अपने दिमाग में रखी.

ऐसे मिला दया शंकर पांडे को लगान में काम

दया शंकर पांडे ने आगे बताया, ”एक दिन मैं डिनर कर रहा था और मेरा फोन बजाय मुझे वह दिन और तारीख अच्छे से याद है- 26 दिसंबर, 1999. जब मैं फोन उठाया तो दूसरी तरफ आमिर खान थे. उन्होंने मुझसे पूछा आज कल मैं क्या कर रहा हूं. मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं एक- दो फिल्मों के साथ कुछ टीवी शोज कर रहा हूं. उन्होंने पूछा लगान करेगा. मैंने तुरंत हां कह दिया. उसके बाद उन्होंने मुझसे अगले दिन अपने ऑफिस आकर रीना जी से मिलने के लिए कहा. आमिर ने मुझे बताया कि ये एक अच्छा रोल है और 4-5 महीने तक चलेगा. मैंने उनकी सारी बात मान ली.”

यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola