Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने शो के ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल और टप्पू को…
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2025 11:44 AM
Mandar Chandwadkar on sonu tapu marriage track
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जबरदस्त रही. दर्शकों ने सोनू और टप्पू के शादी का ट्रैक बड़े ही चाव से देखा. अब मंदार चंदवादकर ने भी खुशी जाहिर की है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने कॉमेडी एपिसोड्स के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. हाल ही में इसमें सोनू और टप्पू के शादी का ट्रैक दिखाया गया. जिसके बाद टीआरपी रेटिंग में यह एकाएक नंबर 2 पर आ गया. पूरी टीम इसका जश्न मना रही है. अब आत्माराम तुकाराम भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने भी खुशी जाहिर की है.
मंदार चंदवादकर ने सीरियल की टीआरपी रेटिंग बढ़ने पर खुशी की जाहिर
मंदार चंदवादकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में टीआरपी रेटिंग्स में दूसरे स्थान पर पहुंचने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, मैं बस प्रार्थना कर रहा था और अच्छे नंबरों के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. मैं और तारक की पूरी टीम शो के दूसरे स्थान पर आने से काफी ज्यादा खुश हैं.” एक्टर ने आगे कहा, ”लोगों को सोनू और टप्पू की शादी का ट्रैक बहुत पसंद आया. यह शो पिछले 17 सालों से चल रहा है और उन्होंने टप्पू और सोनू को बड़े होते हुए देखा है और लोगों के दिमाग में कहीं न कहीं ये अच्छा है कि टप्पू और सोनू की शादी हो जाए. इसलिए जब भी टप्पू और सोनू से जुड़ी कोई बात होती है तो दर्शक बहुत खुश होते हैं.”
मंदार बोले- दर्शकों को भिड़े वर्सेज जेठालाल पसंद आया
मंदार ने कहा, ”शो के लेटेस्ट ट्रैक के जरिए लोगों ने भिड़े वर्सेज जेठालाल देखा, जो वाकई उन्हें आनंद देता है. यह उनके लिए सोने पर सुहागा था. हमने सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बहुत मजा किया. हम अपने काम को ऑफ-स्क्रीन इतना एन्जॉय करते हैं कि यह ऑन-स्क्रीन भी गूंजता है. टप्पू सेना के सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सीन को अच्छी तरह से समझा, अच्छे हाव-भाव के साथ परफॉर्म किया.”
मंदार ने शो की सक्सेस पर कही ये बात
मंदार ने आगे कहा कि हम खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं कि 17 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. उन्हें हमारी एक्टिंग और काम पसंद आ रहा है. हम शूट करते हैं और जब वह हिट होता है, तो वाकई मजेदार लगता है. यह दर्शकों का आशीर्वाद है, जो उन्होंने हमपर बरसाया है.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बाघा ने जेठालाल और नट्टू काका संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे सीन्स…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










