Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी को ऑफर हुआ था सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, इस वजह से ठुकराया

Updated:
विज्ञापन

babita ji approach for bigg boss 19

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पूरे रोमांच के साथ आगे बढ़ रहा है. जहां रियालिटी शो को उनके 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मुनमुन दत्ता को भी यह शो ऑफर हुआ था.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को पिछले 16 सालों से एंटरटेन करता आ रहा है. इसमें बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता काफी पॉपुलर हैं. अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और अभिनय कौशल से एक्ट्रेस ने देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी मुनमुन काफी एक्टिव हैं. वह अपने डे टूडे लाइफ की डिटेल्स शेयर करती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मुनमुन दत्ता को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

मुनमुन दत्ता ने क्यों रिजेक्ट किया सेलिब्रिटी मास्टरशेफ

टाइमस ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन दत्ता को लोकप्रिय रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए संपर्क किया गया था. वह बंगाल से है, ऐसे में उन्हें अच्छा खाना बनाना आता है. हालांकि, अपनी मौजूदा कमिटमेंट्स और शो के शेड्यूल के बीच तालमेल के कारण, वह साइन नहीं कर सकीं. अगर एक्ट्रेस रियालिटी शो का हिस्सा बनती तो उनके कुकिंग स्कील्स देखने में दर्शकों को खूब मजा आता.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कौन सा रोल निभाती हैं मुनमुन दत्ता

अपनी एक्टिंग करियर के अलावा, मुनमुन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है. उनके 8.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता, कृष्णन अय्यर की पत्नी का रोल निभाती है. उनकी और जेठालाल की जुगलबंदी भी फैंस को खूब पसंद आती है. उन्होंने 2004 में ‘हम सब बाराती’ से अपने करियर की शुरुआत की और ‘द खतरा शो’, ‘बिग बॉस 15’ जैसे कुछ रियलिटी शो में एक चैलेंजर के रूप में अतिथि भूमिका निभाई. मुनमुन ने ‘हॉलिडे’ और ‘मुंबई एक्सप्रेस’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola