Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन को रिप्लेस करने पर फाइनली असित मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया
Asit Modi on Disha Vakani return in Tmkoc
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दयाबेन कब लौटकर आएंगी, ये सवाल तो दर्शकों के दिमाग में अक्सर आता है. अब असित मोदी ने बताया कि दिशा वकानी के लिए शो में लौटना थोड़ा मुश्किल है. हालांकि वह इस रोल के लिए उन्होंने कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट किया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों में आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. शो 17 सालों से टीवी पर आ रहा है और अब भी दर्शकों का फेवरेट है. हालांकि पिछले कुछ सालों से शो को कई कलाकारों ने अलविदा कह दिया है और वह उसका हिस्सा नहीं है. जब से शो से दयाबेन यानी दिशा वकानी गई है, तब से ही उनके वापस लौटने का उनके चाहने वाले इंतजार कर रहे हैं. साल 2017 के बाद से दिशा शो में नहीं दिखी है. अब असित ने एक इंटरव्यू में उस सवाल का जवाब दिया जो फैंस के दिमाग में है. वह सवाल है कि दयाबेन कब वापस आएंगी.
असित मोदी बोले- जब से दया भाभी…
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए असित मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी के लौटने को लेकर कहा, शो की पॉपुलैरिटी आज भी वैसे ही बनी हुई है. लोग कहते हैं कि उन्हें शो पहले जैसा मजा नहीं आता जब से दया भाभी चली गई हैं और मैं इस बात से सहमत हूं. मैं दया भाभी को जल्द वापस लाऊंगा. पूरी टीम लेखक हों या कलाकार, दया भाभी की कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश करती है. दया भाभी बहुत जल्द लौटेंगी. हम तो यही दुआ कर सकते हैं कि दिशा वकानी वापस आ जाएं.
असित मोदी बोले- दयाबेन के किरदार के लिए कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया
असित मोदी ने आगे कहा, वो मेरी छोटी बहन जैसी हैं और आज भी हम एक परिवार जैसे हैं. उनके लिए वापस आना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं. मैंने इस किरदार के लिए कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनके बारे में आपको जल्द ही पता चलेगा. उन्हें गए पांच साल हो गए हैं और हम आज भी उन्हें बहुत मिस करते हैं. वो अपने साथी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का बहुत ख्याल रखती थीं. हम कोशिश कर रहे हैं कि हमें कोई ऐसा ही कलाकार मिले जो दिशा वकानी जैसी हो.
यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










