Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नई हसीना की होगी एंट्री, निभाएगी ये रोल, जानें एक्ट्रेस के बारे में

Anvvie Tiwari entry in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प एपिसोड से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो की टीआरपी बीते 17 सालों से काफी अच्छी चल रही है. हर किरदार अपनी एक्टिंग से खूब हंसाता है. अब शो में एक नई एंट्री होने वाली है, जो गोकुलधाम सोसाइटी में बड़ा धमाका बनकर आएगा.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. जेठालाल हो या फिर भिड़े, पोपटलाल, मेहता साहब, सोढ़ी, अय्यर, टप्पू सेना और महिला मंडल की जुगलबंदी, स्क्रीन पर इनकी एक्टिंग खूब लोटपोट करती हैं. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड शो में वर्मा जी के यहां नई फैमिली की एंट्री को दिखाती है. हालांकि उन्हें आने में तो अभी टाइम है, लेकिन इससे पहले शो में एक नई एंट्री जरूर होने वाली है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस किरदार की होगी एंट्री
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शो में अन्वी तिवारी की एंट्री होने वाली है. अभिनेत्री मोना की भूमिका निभाती नजर आएंगी. इससे पहले वह ‘जय जगन्नाथ’, ‘दहेज दासी’, ‘किस्मत की लकीरों से’ और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. रिपोट्स की मानें तो अन्वी का किरदार हर रोज नहीं दिखेगा, बल्कि कुछ एपिसोड्स में ही नजर आएगा.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने क्या देखा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी में काफी हलचल देखी गई. जिसमें वर्मा जी के यहां नई फैंमिली रहने के लिए आने वाली थी. सोसाइटी वाले उनके आने से काफी खुश थे. बापूजी ने तो यहां तक कह दिया था कि अब हमारा परिवार बड़ा होगा. इधर टप्पू सेना ने परिवार के वेलकम की तैयारी कर ली थी. हालांकि जब भूतनाथ आया, तो उसने खुलासा किया कि रेनोवेशन का काम अभी बचा हुआ है, तो अभी किसी के आने का चांस नहीं है. फिर वर्मा जी ने भी कहा कि उनके दूसरे फ्लैट में नया परिवार रहने आ रहा है.
बावड़ी को देखकर भड़केंगे जेठालाल
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि जेठालाल की मुसीबत बावड़ी के चलते बढ़ने वाली है, क्योंकि वह फिर से बहाना बनाकर बाघा से मिलने के लिए गड्डा इलेक्ट्रॉनिक्स में आई है. दरअसल हुआ यूं कि जब जेठालाल बावड़ी को देखता है, तो पूछता है कि वह दुकान में क्या कर रही है, तब नट्टू काका और बाघा कहते हैं कि वह कस्टमर लेकर आई है. जेठालाल एक मिनट में उसके झूठ को पकड़ लेता है और फिर उसे सुनाता है.
यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










