Taapsee Pannu ने शेयर की अपने बचपन की तसवीर, फैंस बोले- Super Cute

Updated:
विज्ञापन
Taapsee Pannu ने शेयर की अपने बचपन की तसवीर, फैंस बोले- Super Cute

Taapsee Pannu अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर समय बिता रही हैं. उनकी ये तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस ( Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया हैं. इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपना समय घर पर ही बिता रहे है. इसके साथ ही वो अपने फैंस से बाहर ना निकलने और घर में ही रहने की अपील कर रहे है. अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर समय बिता रही हैं. उनकी ये तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

तापसी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है. इसमें वो बहुत प्यारी लग रही है. इसके साथ ही उनके हाथ में खिलौनों वाला एक बंदूक भी दिख रहा है. तापसी के बाल इसमें बंधे हुए है और गालों पर रंग लगा हुआ है. इसमें वो बहुत ही क्यूट लग रही है. तापसी के इस तसवीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. वहीं, उनके एक फैन ने उन्हें इस तसवीर में सुपर क्यूट कहा है. एक फैन ने लिखा सांड की आंख फिल्म की तैयारी तब से ही शुरू कर दी. जबकि एक कई अन्य फैंस ने हर्ट इमोजी भी बनायी.

इससे पहले तापसी ने एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें वह साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ तापसी ने अपनी पसंदीदा जेवरातों और नेलपॉलिश को लेकर अपनी नापसंदगी का भी खुलासा किया था.

तापसी ने कहा, ‘यह करियर के शुरूआती दिनों में मेरे शामिल हुए किसी एक समारोह की तस्वीर है. इसमें मेरे मेकअप, हेयर स्टाइल और साड़ी पहनने की कुशलता को परखा गया. इसमें मैं पास भी हुई थी. बीतें सालों में कई सारी चीजें बदली हैं, लेकिन साड़ी मुझे आज भी बहुत पसंद है. बालों में फूल लगाना मेरी पसंदीदा एक्सेसरीज है और मुझे आज भी नेलपॉलिश लगाना पसंद नहीं है, इसलिए जिन तस्वीरों में मैं अपने नाखूनों को दिखाना नहीं चाहती, उनमें इन्हें छिपाने में मैं माहिर हूं.’

फिल्मों की बात करें, तो तापसी के पास अभी कई सारी परियोजनाएं हैं. ‘थप्पड़’ में बेहतरीन अभिनय करने के बाद तापसी आने वाले समय में ‘हसीन दिलरूबा’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘शाबाश मिठू’ में नजर आएंगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola