अगर दांव गलत पड़ता तो.. 'करुप्पु' की रिलीज रोकने की नौबत, सूर्या को ऐन मौके पर लेना पड़ा भारी लोन

Updated:
विज्ञापन

ज्योतिका और सूर्या, फोटो - इंस्टाग्राम

सूर्या ने पहली बार खुलासा किया कि 'करुप्पु' की रिलीज से ठीक पहले उन पर अचानक आर्थिक दबाव बढ़ गया था. फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचाने के लिए उन्हें लोन लेना पड़ा, जिसमें पत्नी ज्योतिका ने उनका पूरा साथ दिया.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, लेकिन इस फिल्म का सिनेमाघरों तक पहुंचने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था. हाल ही में अभिनेता ने पहली बार उस मुश्किल दौर का जिक्र किया, जब रिलीज से ठीक पहले उन्हें भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ा. हालात ऐसे बन गए थे कि फिल्म को समय पर रिलीज कराने के लिए उन्हें अतिरिक्त लोन लेना पड़ा.

Suriya On Karuppu Release: आखिरी वक्त में बढ़ गया था आर्थिक दबाव

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में सूर्या ने बताया कि रिलीज से ठीक पहले उन पर अचानक बड़ा आर्थिक बोझ आ गया था. उन्होंने कहा कि उस समय अतिरिक्त लोन लेना उनकी मजबूरी बन गया था. सूर्या के मुताबिक, यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक नहीं होता, तो इसका असर उनके पूरे परिवार पर पड़ सकता था. उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बावजूद कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आ जाती हैं, जो किसी के नियंत्रण में नहीं होतीं.

View on Instagram

Jyotika Support: हर मुश्किल में पत्नी ने दिया साथ

सूर्या ने बताया कि इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ज्योतिका ने उन पर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके फैसले का समर्थन किया और हर कदम पर साथ खड़ी रहीं. वहीं, ज्योतिका ने कहा कि फिल्म से जुड़ा फैसला पूरी तरह सूर्या का था, लेकिन परिवार के तौर पर दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. उनके मुताबिक, सूर्या की सबसे बड़ी प्राथमिकता फिल्म को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना था.

View on Instagram

Karuppu Release Delay: क्यों टली थी फिल्म की रिलीज?

'करुप्पु' पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में कई सिनेमाघरों में मॉर्निंग शोज रद्द कर दिए गए. उस दौरान फिल्म की डिजिटल स्क्रीनिंग के लिए जरूरी KDM (Key Delivery Message) और बकाया भुगतान को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं. बाद में वित्तीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली.

बॉक्स ऑफिस पर बनी बड़ी हिट

शुरुआती मुश्किलों के बावजूद आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए. रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए साल की बड़ी सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने बताया सोशल मीडिया से दूरी का सच, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, बोलीं- 'मैंने अपने शरीर को मशीन समझ लिया था'


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola