'लॉक अप 2' में बड़ा उलटफेर! हर्षद चोपड़ा ने दिया बलिदान, रितेश देशमुख भी रह गए हैरान
हर्षद हुए शो से बाहर, शिवांगी बनी पहली फाइनलिस्ट, फोटो इंस्टाग्राम
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में इस सीजन का सबसे इमोशनल मोमेंट देखने को मिला. हर्षद चोपड़ा ने अपनी ग्रैंड फिनाले की जगह शिवांगी जोशी को दे दी और खुद एलिमिनेट हो गए. जानिए क्या था पूरा ड्रामा और इस बलिदान पर कैसा है फैंस का रिएक्शन.
Lock Upp 2 Finale Week: लॉक अप' के हालिया एपिसोड में दर्शकों को इस सीजन का सबसे शॉकिंग और इमोशनल मोमेंट देखने को मिला, जब हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को शो में बनाए रखने के लिए और पहली फाइनलिस्ट बनाने के लिए अपनी ग्रैंड फिनाले की जगह छोड़ने का फैसला किया और खुद एलिमिनेट हो गए.
Lock Upp 2 Episode: क्या था एपिसोड में
लॉक अप में एक टास्क हुआ था जिससे पहला फाइनलिस्ट मिल सके. हर्षद ने पिछले दिन का टास्क जीतकर पहले ही ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली थी. दूसरी ओर, श्रेया कालरा को एक खास पावर मिली थी, जिसके तहत उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट कर सकती हैं. उन्होंने शिवांगी जोशी का नाम चुना, जिससे शिवांगी का शो में सफर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था.
">🥺🥺🥺#ShivangiJoshi #HarshadChopda #LockUpp2 pic.twitter.com/jmCot6hyoI
— Fire bird 🕊️ (@Firebird14015) August 4, 2026
हालांकि, सोमवार के एपिसोड में होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया से पूछा कि क्या वह अपना फैसला बदलना चाहेंगी. लेकिन श्रेया अपने निर्णय पर कायम रहीं. उन्होंने कहा कि शिवांगी को एलिमिनेट करने के पीछे उनकी अपनी कई वजहें थीं. जैसे-जैसे स्थिति बदलती गई, हर्षद खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने बार-बार श्रेया से अनुरोध किया कि शिवांगी को शो से बाहर न किया जाए.
Shivangi Joshi Became the First Finalist: हर्षद को मिला शिवांगी को फाइनलिस्ट बनाने का ऑप्शन
शो में हर्षद की हालत देखकर रितेश ने उन्हें एक ऑप्शन दिया और कहा कि अगर वह शिवांगी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शो से बाहर जाना होगा. हर्षद ने बिना देर किए यह शर्त मान ली.
उन्होंने अपनी जगह छोड़ने का फैसला किया ताकि शिवांगी शो में आगे बढ़ सके. घर से निकलने से पहले हर्षद ने शिवांगी से कहा कि वह पूरी ताकत के साथ खेलें और ट्रॉफी जीतने की कोशिश करें. दोनों की यह भावुक विदाई देखकर घर का माहौल भी भावुक हो गया और दोनों की आंखे नम हो गईं.
हर्षद के इस अचानक फैसले ने सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया. कई घरवालों का मानना था कि पिछले टास्क के बाद वह मानसिक और भावनात्मक दबाव में थे. उनका कहना था कि शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी जगह छोड़ने जैसा बड़ा फैसला लिया. घरवालों ने उनके लिए सहानुभूति भी जताई और कहा कि सीजन का पहला फाइनलिस्ट बनने के बावजूद, इतना बड़ा फैसला लेने से पहले हर्षद पूरे समय काफी भावुक और परेशान दिखाई दिए.
Internet Splits After Harshad Chopda Decision: फैंस का अलग अलग रिएक्शन
हर्षद के इस फैसले से की वह शिवांगी को फाइनलिस्ट बना दें और खुद एलिमिनेट हो जाए. इस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई लोग इस फैसले से दुखी हैं, तो कुछ इसे स्क्रिप्टेड शो का दर्जा दे रहे हैं.
View on Instagram
एक X यूजर ने लिखा, "निस्वार्थ होने से ज्यादा बेवकूफी... उसे अपने लिए खेलना चाहिए था और अपनी जगह के लिए लड़ना चाहिए था.

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन यह व्यक्ति अपने फैंस के लिए बहुत बड़ी निराशा है. उसने खुद का ही मजाक बना लिया है.

About Lock Upp 2: लॉक अप 2 के बारे में:
'लॉक अप' 2 फराह और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. इस शो का फिनाले काफी नजदीक हैं और हर्षद के बाद देखना दिलचस्प होगा की सेकंड फाइनलिस्ट कौन हो सकता है. एकता कपूर के इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे माहौल में रहना पड़ता हैं और अपने सीक्रेट समय आने पर बताने होते है. टास्क के दौरान यही सीक्रेट्स उनको खेल में आगे बढ़ने के लिए अहम साबित होते हैं. यह शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर हैं
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Finale: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, श्रेया कालरा ने किया इस कंटेस्टेंट को एलिमिनेट!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










