बंगाल के लोग भी देख सकेंगे ‘द केरल स्टोरी’, ममता बनर्जी सरकार के प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के फैसले पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया था. इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ के बंगाल के सिनेमा घरों में प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया.
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के एक और फैसले पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. देश की शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया था. इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ के बंगाल के सिनेमा घरों में प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया. अब बंगाल के फिल्म प्रेमी भी इस फिल्म को देख सकेंगे.
तमिलनाडु सरकार ने कहा – ‘द केरल स्टोरी’ पर रोक नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया. ‘द केरल स्टोरी’ से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान तमिलनाडु की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रदेश में इस फिल्म पर किसी तरह की रोक नहीं लगी है. तमिलनाडु सरकार के वकील ने कोर्ट में कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई बैन नहीं लगाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा : सिनेमा हॉल को दें पर्याप्त सुरक्षा
सभी पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो, उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि सभी सिनेमा घरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी जाये. इतना ही नहीं, सिनेमा देखने के लिए जाने वाले सिने प्रेमियों को कोई नुकसान न पहुंचे, यह भी सुनिश्चित किया जाये.
8 मई को ममता बनर्जी ने फिल्म के प्रदर्शन पर लगायी थी रोक
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 मई को एक आदेश पारित करके प्रदेश में ‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा था कि यह विकृत कहानी है. यह फिल्म नफरत फैलाने वाला है. अगर इस फिल्म का प्रदर्शन होगा, तो लोगों में वैमनस्यता फैलेगी. बंगाल को हिंसा से बचाने के लिए वह इस फिल्म पर रोक लगा रही हैं.
तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा पर भी बोला था हमला
ममता बनर्जी ने कहा था कि एक एजेंडा के तहत ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके पहले ‘कश्मीर फाइल्स’ आयी. अब आने वाले दिनों में ‘बंगाल फाइल्स’ बनेगी. ममता बनर्जी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में नफरत फैलाने का आरोप भी लगाया था.
Also Read: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने वाला बंगाल पहला राज्य बना, BJP-TMC में छिड़ी जुबानी जंग
खंडपीठ ने कहा – देखना चाहेंगे ‘द केरल स्टोरी’
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म को मिले प्रमाण-पत्र को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर निर्णय के लिए कार्यवाही से पहले वह ‘द केरल स्टोरी’ देखना चाहेगा. पीठ फिल्म को सीबीएफसी प्रमाणपत्र दिये जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जुलाई के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करेगी.
पीठ ने कहा – खराब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलतीं
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाण-पत्र प्राप्त है और कानून-व्यवस्था बरकरार रखना प्रदेश सरकार का दायित्व है. पीठ ने कहा, ‘खराब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती हैं.’
निर्माता को डिस्क्लेमर लगाने का निर्देश
कोर्ट ने कहा, ‘कानून का इस्तेमाल सार्वजनिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है, वरना सभी फिल्मों को लेकर ऐसी ही स्थिति पैदा होगी.’ पीठ में न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला भी शामिल हैं. न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता से 20 मई को शाम पांच बजे तक फिल्म में 32,000 महिलाओं के इस्लाम में धर्मांतरण के आरोपों पर ‘डिस्क्लेमर’ लगाने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




