Suhagan Chudail Off Air: 4 महीने में ही बंद हो रहा निया शर्मा का शो ‘सुहागन चुड़ैल’, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Suhagan Chudail
निया शर्मा का शो सुहागन चुड़ैल ऑफ-एयर हो रहा है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. निया का ये शो कलर्स पर आता है. जल्द ही निया बिग बॉस 18 में नजर आएंगी.
Suhagan Chudail Off Air: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों बिग बॉस 18 को लेकर सुर्खियों में है. कहा जा रहा था कि निया, सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी. अब कंफर्म हो गया कि वो इसमें भाग ले रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि निया का शो ‘सुहागन चुड़ैल’ ऑफ-एयर होने वाला है. आखिरी एपिसोड किस दिन टेलीकास्ट होगा, आपको बताते हैं.
सुहागन चुड़ैल होगा ऑफ-एयर
सुपरनैचुरल फैंटेसी-ड्रामा ‘सुहागन चुड़ैल’ 27 मई 2024 को कलर्स पर शुरू हुआ था. इस शो ने निया ने टीवी पर वापसी की थी. इससे पहले वो नागिन 2 में वृंदा के किरदार में दिखी थी. ‘सुहागन चुड़ैल’ में निया ने अपने लुक और एक्टिंग से दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो शो बंद होने वाला है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक तुछ कंफर्म नहीं किया है. शो की लीड़ एक्ट्रेस निया अब बिग बॉस में भाग लेने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 18, सुहागन चुड़ैल के समय स्लॉट को ले लेगा. बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को होगा. शो कलर्स पर शुरू हो रहा है.
कब आएगा सुहागन चुड़ैल का आखिरी एपिसोड
निया शर्मा के शो सुहागन चुड़ैल का आखिरी एपिसोड 2 अक्टूबर 2024 को कलर्स पर आ सकता है. वहीं, कुछ समय पहले शो के सेट पर एक हादसा हो गया था, जिसमें उनके चेहरे पर आग की लपटें आ गई थी. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया था. एक्ट्रेस एक सीन की शूटिंग कर रही थी, तभी एक आग की लपटें उसके फेस तक आ गई. इस वजह से वो लड़खड़ा कर नीचे गिर गई. इसके बाद शूटिंग रोक दी गई. हालांकि एक्ट्रेस को इसमें कुछ नहीं हुआ, लेकिन वीडियो काफी डरावना था.
Also Read- Bigg Boss 18 में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, नोट कर लें डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










